NEET परीक्षा, CBSE समेत कई मुद्दों पर तनाव जारी है। सरकार से लेकर कई कॉकरोच जनता पार्टी तक कई संगठन बड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से भी पूछा गया कि अगर भारतीय जनता पार्टी विपक्ष में होती तो क्या करती। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया कि क्या भाजपा भी शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगती। जानते हैं उन्होंने क्या जवाब दिया।
इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में रिजिजू ने कहा, ‘इसमें फर्क है। अगर मंत्री या मंत्री के स्टाफ की तरफ से फ्रॉड किया गया है तो मंत्री जिम्मेदार है। लेकिन अगर किसी स्वायत्त संस्था में कोई परेशानी होती है, तो वही जवाबदेह हैं। CBSE स्वायत्त संस्था है। यहां NTA भी है और मंत्री की तरफ से रोज इनकी निगरानी नहीं की जाती है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘जब हम विपक्ष में थे, तो हर महीने मंत्रियों के खिलाफ घोटाले होते थे। बीते 12 सालों में किसी भी मंत्री के खिलाफ रिश्वत लेने या कमीशन लेने या सिस्टम से छेड़छाड़ के सीधे आरोप नहीं थे…। तो जो कांग्रेस कर रही है और जो हम कर रहे हैं, इसके बीच फर्क को समझें।’
इस दौरान रिजिजू से CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर भी सवाल किया गया था। इसपर उन्होंने कहा, ‘कोई भी राजनीतिक दल बना सकता है, लेकिन भारतीय लोकतंत्र का मजाक न बनाएं और न ही इसे कमजोर करें। सीजेपी सिर्फ कांग्रेस के लिए चुनौती पेश कर रही है। उन्हें चिंता करने की जरूरत है।’
कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षा में अनियमितताओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाने की घोषणा की है। इसकी शुरुआत लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 17 जून को राजस्थान के कोटा में आयोजित छात्र सम्मेलन से करेंगे। वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस अभियान के तहत श्री गांधी 17 जून को कोटा, 10 जुलाई को इलाहाबाद, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में छात्र सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ी संख्या में युवाओं ने रविवार को यहां ‘फ्रीडम पार्क’ में प्रदर्शन किया। सीजेपी के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह आंदोलन कथित नीट घोटाले के विरोध में आयोजित किया गया है और शिक्षा मंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
सीजेपी ने कहा कि नीट प्रश्नपत्र के कथित लीक होने की घटना केंद्र सरकार की विफलता को दर्शाती है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन में अभिनेता प्रकाश राज भी शामिल हुए और उन्होंने अभियान को अपना समर्थन दिया। इस विरोध प्रदर्शन में कई युवा समूहों और संगठनों ने भी भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि भविष्य में नीट परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए नए सुरक्षा उपाय और नियम लागू किए जाएं।
निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play