बागपत में बिनौली स्थित चौधरी फूल सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय, दादरी में भारत केंद्र बागपत के तत्वावधान में हिंदी दिवस सप्ताह के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
माय भारत स्वयंसेवक अमीर खान के निर्देशन में एक हिंदी काव्य प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें कई प्रतिभागियों ने काव्य पाठ किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल ने विजेताओं की घोषणा की, जिसमें अंशिका प्रथम स्थान पर रहीं, आयुषी को द्वितीय और रिया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, साहित्यिक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने और राष्ट्रभाषा के प्रति सम्मान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्राचार्य डॉ. संगीता के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में प्रबंधक ओमपाल सिंह, अवधेश त्रिपाठी, अंजली रावत, रितु राजपूत, अंजली रूहेला, रोशनी सक्सैना और विवेक तोमर ने सहयोग किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.