हाफ पैंट-नंगे पैर और कान पकड़कर माफी… TMC नेता जहांगीर खान की सड़क पर परेड, VIDEO – India.Com

पश्चिम बंगाल के फालता में पुलिस ने TMC नेता जहांगीर खान की सोमवार (15 जून 2026) को दोबारा परेड कराई. इस दौरान जहांगीर खान ने ब्लैक टी शर्ट और शॉर्ट्स पहन रखी थी. वह नंगे पैर चल रहा था. वह कभी अपने कान पकड़कर पब्लिकली माफी मांग रहा था और हाथ जोड़ रहा था. पुलिस ने करीब 4 घंटे तक खान को सड़क पर घुमाया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.

पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने 8 जून 2026 को TMC नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार किया था. उसपर अवैध वसूली का आरोप है. कुछ महिलाओं ने गैंगरेप की धमकी देने का आरोप भी लगाया है. दक्षिण 24 परगना जिले के फालता पुलिस स्टेशन में खान के खिलाफ 7 FIR की गई थीं. नेपाल बॉर्डर से उसकी गिरफ्तारी हुई. इससे पहले 11 जून को भी फालता में उसकी परेड कराई जा चुकी है.

35 दिन में ढह गया ममता बनर्जी का किला! 15 साल तक बंगाल पर राज करने वाली TMC में कैसे शुरू हुई बगावत? इस्तीफे से लेकर टूट तक की पूरी कहानी

TMC के विधायक रहते हुए जहांगीर खान का फालता में दबदबा था. उन्हें फालता का दादा कहा जाता था. जहांगीर खान ने चुनाव प्रचार के दौरान खुद को अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ के किरदार की तरह पेश किया था. चुनाव प्रचार के दौरान वह कई बार ‘पुष्पा झुकेगा नहीं साला’ डायलॉग बोलते कैमरे में कैद किए गए थे.
TMC leader Jahangir Khan was allegedly paraded by police in parts of Falta, South 24 Parganas, West Bengal, as visuals of the incident went viral on social media. Widely circulated videos and images show him walking barefoot in shorts while apologising to locals.#TMCpic.twitter.com/UGrVsEA90B
— DNA (@dna) June 15, 2026

जहांगीर खान ने 2026 का विधानसभा चुनाव फालता सीट से लड़ा था. चुनाव के दौरान हुई गड़बड़ियों के कारण यहां 21 मई को दोबारा वोटिंग हुई थी. 24 मई को नतीजे आए थे. फालता में 2011 के बाद लगातार 3 बार TMC को जीत मिली थी, लेकिन इस बार BJP ने सबसे बड़े अंतर से जीत का रिकॉर्ड बना था. BJP उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने 1,09,021 के अंतर से जीत दर्ज की. दूसरी बार हुए चुनाव के नतीजों में जहांगीर 7783 वोटों के साथ चौथे नंबर पर रहे. नतीजे आने के बाद से ही जहांगीर खान गायब थे.
मई 2026 में जहांगीर ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी और गिरफ्तारी से संरक्षण मांगा था. उनका आरोप था कि उनके खिलाफ लगातार कई आपराधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं. जहांगीर के खिलाफ 2019 में दर्ज एक मामले में और फालता री-पोल से पहले हाईकोर्ट ने सिक्योरिटी दी थी.
अवैध वसूली के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार, फालता सीट से लड़ा था चुनाव
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News