पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर की राजधानी इम्फाल एक बार फिर तनाव से गुजर रहा है क्योंकि वहां बड़ी संख्या में लोगों ने मणिपुर के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान, रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) को घेर लिया है। दरअसल, ये लोग तीन कुकी युवकों के भर्ती किए जाने का विरोध कर रहे हैं, जो सोमवार (15 जून की) सुबह कांगपोकपी जिले में दो समूहों के बीच हुई गोलीबारी में घायल हो गए थे और यहां भर्ती कराए गए हैं।
RIMS इम्फाल वेस्ट में स्थित केंद्र सरकार का एक बड़ा सेंटर है। सोमवार दोपहर को जब यह खबर फैली कि राज्य के नागा और कुकी-ज़ो समुदायों के बीच बढ़े तनाव के बीच तीन कुकी पुरुषों को इलाज के लिए वहां लाया गया है, तो बड़ी संख्या में लोगों ने इस संस्थान को घेर लिया। प्रदर्शनकारियों में मैतेई समुदाय के लोग भी शामिल हैं, जिनका मई 2023 से कुकी-ज़ो समुदाय के साथ संघर्ष चल रहा है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इससे पहले सोमवार की सुबह करीब 6 बजे कांगपोकपी जिले में नागा गांव कोंसाखुल और कुकी-ज़ो गांव लीलोन मुनलुई के बीच के इलाके में गोलीबारी की घटना हुई थी। यह इलाका तनावपूर्ण रहा है; यहां 13 मई को कोंसाखुल के छह नागा निवासियों का अपहरण कर लिया गया था और बाद में पिछले हफ्ते उनके शव मिले थे, जिससे राज्य में तनाव बढ़ गया था। अधिकारी ने कहा, दोनों तरफ से गोलीबारी हुई और एल. मुनलुई में कुल तीन लोग घायल हो गए। तीनों को RIMS ले जाया गया; उन्हें CRPF और सेना वहां ले गई क्योंकि गोली लगने से हुए घावों के इलाज के लिए जरूरी मेडिकल सुविधाएं सिर्फ़ इसी जगह पर मौजूद हैं।”
सभी घायल कुकी समुदाय से हैं, जिन्हें सुरक्षा बलों ने इलाज के लिए इंफाल स्थित क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि उनकी पहचान जेन्लेनमांग वैफेई (18), लुनलियंदाव वैफेई (20) और पाओगौ लाल (18) के रूप में हुई है। इस बीच, रिम्स परिसर में उस समय तनाव उत्पन्न हो गया, जब प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने परिसर में इकट्ठा होकर घायल युवकों को भर्ती किए जाने का विरोध किया।
अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों द्वारा अस्पताल भवन में कथित रूप से घुसने की कोशिश करने के बाद सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के कई गोले दागे और लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि घायल युवक उग्रवादी हैं और उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांगपोकपी जिले के कुकी बहुल इलाकों से गुजरने वाले आम नागरिकों के लिए भी इसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल परिसर में अतिरिक्त केंद्रीय बलों की तैनाती की गई हैं और स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में थी। ‘ऑल नगा स्टूडेंट्स’ एसोसिएशन, मणिपुर’ के नेता टी. पी. डाइनिंग विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। उन्होंने घायल युवकों को दी जा रही सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था पर सवाल उठाया।
प्रमोद कुमार प्रवीण देश-विदेश की समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक हलचलों पर चिंतन-मंथन करने वाले और पैनी पकड़ रखने वाले हैं। ईटीवी से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की। कुल करीब दो दशक का इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते हैं। संप्रति लाइव हिन्दुस्तान में विगत तीन से ज्यादा वर्षों से समाचार संपादक के तौर पर कार्यरत हैं और अमूमन सांध्यकालीन पारी में बहुआयामी पत्रकारीय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप से पहले NDTV, जनसत्ता, ईटीवी, इंडिया न्यूज, फोकस न्यूज, साधना न्यूज और ईटीवी में कार्य करने का अनुभव है। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और लेखक रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर से लेकर कई अकादमिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न मंचों पर अकादमिक और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी हुए हैं। रुचियों में फिल्में देखना और पढ़ना-पढ़ाना पसंद, सामाजिक और जनसरोकार के कार्यों में भी रुचि है।
अकादमिक योग्यता: भूगोल में जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर और संवेदनशील विषय पर पीएचडी उपाधिधारक हैं। इसके साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर भी हैं। पीएचडी शोध का विषय- ‘मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन-एक भौगोलिक अध्ययन’ रहा है। शोध के दौरान करीब दर्जन भर राष्ट्रीय और अंततराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र पढ़ने और प्रस्तुत करने का अनुभव है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भी शोध पोस्टर प्रदर्शनी का चयन हो चुका है। शोध पर आधारित एक पुस्तक के लेखक हैं। पुस्तक का नाम ‘मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन’ है। पत्रकारिता में आने से पहले महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य भी कर चुके हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play