लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में यदि भाजपा को हराना है तो सपा को बड़ा दिल दिखाना होगा। इसके लिए उसे अपने सहयोगी पार्टियों को सम्मानजनक सीटें देनी होंगी। गठबंधन के सभी दलों को एकजुट होकर जनता के मुद्दों को आगे बढ़ाना चाहिए।
यह बात लोकdal के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह (पूर्व एमएलसी) ने लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में कही। कहा कि वर्ष 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं होगा, बल्कि संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, किसानों और युवाओं के भविष्य को बचाने का चुनाव होगा। ऐसे में इंडिया गठबंधन के घटक सपा को व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर व्यापक विपक्षी एकता का परिचय देना होगा। भाजपा को चुनौती देने के लिए सपा को बड़ा दिल दिखाना होगा। कांग्रेस सहित गठबंधन के सभी सहयोगी दलों को उनकी राजनीतिक ताकत, जनाधार और योगदान के अनुरूप सम्मानजनक सीट हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। गठबंधन के सभी दलों को एकजुट होकर जनता के मुद्दों को आगे बढ़ाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि लोकदल किसानों को कानूनी एमएसपी की गारंटी, युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक न्याय दिलाने सहित लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करता रहेगा। कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किसानों, युवाओं, सामाजिक न्याय, बेरोजगारी, आर्थिक असमानता और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया है। देश और प्रदेश को बचाने की इस लड़ाई में लोकदल इंडिया गठबंधन के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। इंडिया गठबंधन इन जनसरोकारों को लेकर जनता के बीच जाएगा और एक व्यापक जनआंदोलन खड़ा करेगा।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play