पीलीभीत। इंडो-नेपाल की एक अहम बैठक में अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि सीमांत क्षेत्र में क्षतिग्रस्त और टूट फूट वाले पिलर की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। यदि सीमांत क्षेत्र को लेकर कहीं कोई इश्यू है तो इसे मंत्रालय स्तर पर भेजकर इसका समाधान कराया जाएगा। सोमवार को भारत और नेपाल के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक का आयोजन नेपाल के कंचनपुर जिले में स्थित महेंद्रनगर में किया गया।
फील्ड सर्वे टीम की बैठक में तय हुआ कि भारत और नेपाल के बीच जिले की कुल 42 किमी. की खुली सीमा पर बने पिलर कुछ जगह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इनकी मरम्मत की सख्त जरूरत है। इस बारे में आपसी मरम्मत कार्य कराया जाएगा। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कुल 42 किलोमीटर की सीमा में कई जगह पिलर क्षतिग्रस्त हुए हैं। साथ ही कई जगहों पर वन्यजीव मसलन हाथियों की आवाजाही से पिलर पर असर पड़ा है। इन सभी को आपसी सौहार्दपूर्ण वार्ता के बाद सही कराने का निर्णय लिया गया है। फील्ड सर्वे टीम की बैठक में पीलीभीत जनपद के अलावा लखीमपुर और उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर व चंपावत जिले के पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने अपने-अपने जिले से प्रतिनिधित्व किया। नेपाल की सीमा से सटे भी अन्य जिले के प्रशासनिक अधिकारी रहे। बैठक में भारत के एसएसबी जवानों के अलावा नेपाल के एपीएफ अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में पीलीभीत डीएम के अलावा एसडीएम पूरनपुर अजीत प्रताप सिंह, कलीनगर एसडीएम प्रमेश कुमार, नायब तहसीदार अक्षय यादव और सीओ डॉ. प्रतीक दहिया मौजूद रहे।
नेपाल में हुए बैठक कई बिंदुओं को लेकर थी। इसमें पिलर आदि का मुद्दा प्रमुख रहा। हमारे यहां खुली सीमा में 111 पिलर हैं। सर्वे ऑफ इंडिया और सर्वे ऑफ नेपाल की तरफ से रिपोर्ट में जो पिलर टूट फूट की स्थिति में हैं। वे ठीक कराए जाएंगे। जमीन संबंधी अगर कोई मुद्दा है तो दोनों ही तरफ के अधिकारी अपने-अपने देश के मंत्रालय को रिपोर्ट भेजकर अवगत कराएंगे। इस पर मंत्रालय स्तर से आगामी निर्णय लिया जाएगा।
– ज्ञानेंद्र सिंह, डीएम पीलीभीत
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play