अमेरिका में रुटीन ट्रेनिंग के दौरान लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित बाहर निकला; जंगलों में लगी आग – us marine fa18 crash near seattle pilot ejects safely news in hindi – Jagran

अमेरिका के सिएटल के पास एक पहाड़ी इलाके में रुटीन ट्रेनिंग के दौरान अमेरिकी मरीन कोर का एक F/A-18 हॉर्नेट लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट ने …और पढ़ें
सिएटल के पास F/A-18 हॉर्नेट लड़ाकू विमान क्रैश हुआ।
रूटीन ट्रेनिंग के दौरान पहाड़ी से टकराया, पायलट सुरक्षित निकला।
हादसे के बाद जंगलों में भीषण आग लगी, बचाव कार्य जारी।
डिजिटल डेस्क, सिएटल। अमेरिका के सिएटल शहर से करीब 55 मील दक्षिण-पूर्व में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। एक रुटीन ट्रेनिंग के दौरान अमेरिकी मरीन कोर का एक ‘एफ/ए-18 हॉर्नेट’ लड़ाकू विमान अचानक पहाड़ी से टकराकर क्रैश हो गया। राहत की बात यह रही कि विमान के पहाड़ी से टकराने से ठीक पहले, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विमान के पहाड़ी से टकराते ही वहां जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद आस-पास के जंगलों में भीषण आग (वाइल्डफायर) लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही इमरजेंसी रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव दल दोतरफा मोर्चे पर काम कर रहा है। फायर ब्रिगेड की टीमें जंगल में फैली आग को बुझाने की जी-तोड़ कोशिश कर रही हैं।
एहतियात के तौर पर प्रशासन ने उस पहाड़ी इलाके में कैंपिंग कर रहे (तंबू लगाकर ठहरे) सभी लोगों को तुरंत वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। विमान किस वजह से क्रैश हुआ, इसकी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही हादसे के असली कारणों का पता चल पाएगा। 

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News