मसूरी के होटल में मृत मिली गुरुग्राम की IT कर्मचारी, खून के धब्बों से बढ़ा रहस्य – AajTak

Feedback
गुरुग्राम में एक IT कंपनी में काम करने वाली 27 साल की महिला मसूरी-धनोल्टी रोड पर स्थित एक होमस्टे में संदिग्ध हालात में मृत पाई गई. एक एजेंसी के मुताबिक मृतक महिला की पहचान दिल्ली के किदवई नगर ईस्ट की रहने वाली पी राधा गायत्री के तौर पर हुई है.
पुलिस के मुताबिक गायत्री रविवार देर रात अपने पति सौम्या श्रीचरण के साथ ‘कियाना होमस्टे टिपरीधार’ पहुंची थीं. उनके पति भी पुणे में IT कर्मचारी हैं. सोमवार सुबह मसूरी पुलिस को होमस्टे में एक महिला के बेसुध हालत में होने की सूचना मिली. जिसके बाद एम्बुलेंस भेजी गई और एम्बुलेंस सेवा से जुड़े फार्मासिस्ट ने महिला को मृत घोषित कर दिया.
13 जून को ऋषिकेश पहुंचा था कपल
शुरुआती जांच से पता चला कि यह जोड़ा 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश आया था और अगली रात करीब 11:30 बजे होमस्टे के ‘ब्लिस’ नाम के कमरे में रुका था. पति श्रीचरण ने पुलिस को बताया कि दोनों ने रात में शराब पी थी और सुबह करीब 3:30 बजे सो गए थे.
उन्होंने दावा किया कि जब वह सुबह जागे, तो उन्होंने अपनी पत्नी को पेशाब और नाक से बह रहे खून के बीच बेसुध हालत में पाया. पुलिस ने बताया कि इस जोड़े की शादी 8 नवंबर, 2025 को हुई थी और दोनों मूल रूप से विशाखापत्तनम के रहने वाले हैं.
बेडशीट पर खून के धब्बे और कमरे से मिली शराब की बोतलें
पुलिस ने एक बयान में कहा कि मृतक महिला का शव बिना कपड़ों के फर्श पर मिला और बेडशीट पर खून के धब्बे दिखे. कमरे से शराब की दो खाली बोतलें और खाने-पीने का सामान मिला है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है.
पुलिस ने अनुरोध किया है कि पोस्टमार्टम डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा और कैमरे की निगरानी में किया जाए. सर्कल ऑफिसर मनोज असवाल ने बताया कि गायत्री के माता-पिता को मौत की सूचना दे दी गई है और उनके मंगलवार देर रात विशाखापत्तनम से पहुंचने की उम्मीद है. फिलहाल मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News