Khan Sir News: बिहार की राजधानी पटना में दो कोचिंग सेंटरों के मालिकों खान सर और रौशन आनंद सर के बीच जारी ताजा विवाद सियासी रंग ले चुका है। जनशक्ति जनता दल सुप्रीमो और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अब एक बार फिर इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेज प्रताप यादव ने कहा है कि खान को गिरफ्तार करना चाहिए। तेज प्रताप यादव ने ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के मालिक रौशन आनंद को लेकर कहा कि भाई मरेगा तो कोई भी रोएगा ही। कोई भी परेशान होगा। खान को जेल होना चाहिए।
इस संबंध में मैंने जो पोस्ट किया था उसे कॉकरोच जनता पार्टी के नौजवान ने भी शेयर किया है। जब तक खान को जेल नहीं होता है तब तक हम तो यही कहेंगे कि सभी युवाओं को उनको घेरना चाहिए, सरकार को घेरना चाहिए। बता दें कि तेज प्रताप यादव पहले भी इस मुद्दे पर बयान दे चुके हैं। रौशन आनंद सर की नेपाल में संदिग्ध मौत के बाद तेज प्रताप यादव ने यहां तक कह दिया था कि प्रिंस यादव की हत्या खान सर ने करवाई है। उन्होंने यह भी कहा था कि वो खान-वान को सपोर्ट नहीं करते हैं।
रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत के बाद जनता दल (यूनाइटेड) के बड़े नेता संजय झा ने भी बयान दिया है। संजय झा ने कहा है कि जो घटना हुई है वह दुखद है। नेपाल में प्रिंस यादव की डेथ हुई है उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि बिहार सरकार इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी। अगर इसमें किसी ने भी गलत किया है तो वह बचेगा नहीं।
इधर इस पूरे मामले पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर पटना के ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के मालिक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदेहास्पद स्थिति में मौत की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की मांग की है। तेजस्वी यादव ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कहा है कि पिछले दिनों बिहार की राजधानी स्थित दो कोचिंग संस्थानों के आपसी विवाद के बाद कथित रूप से मारपीट, तोडफोड़ एवं गोलीबारी की घटना घटित हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि कोचिंग संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदेहास्पद स्थिति में नेपाल में मृत्यु होने की खबर फैलने के बाद यह मामला और गंभीर हो चुका है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस मामले में सरकार और राज्य पुलिस की कार्यशैली और निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न चिन्ह लग रहे है। तेजस्वी यादव ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अनुरोध किया है कि जनभावना को देखते हुए इस मामले को सीबीआई को सुपुर्द कर दिया जाए, जिससे इसकी निष्पक्ष, प्रभावी एवं गहराई से जांच हो सके तथा जांचोपरांत दोषी आरोपियों पर समुचित विधिसंगत कार्रवाई सुनिश्चित हो।
इधर तेजस्वी के खत पर रामकृपााल यादव ने कहा कि खान सर और रौशन आनंद सर के विवाद से माहौल खराब हो रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को इन सभी चीजों से बचना चाहिए। राजनीतिक पार्टियों के लोगों को मेरा सुझाव है कि आप इसे राजनीति का मैदान ना बनाएं। पढ़ने और पढ़ाने का माहौल बनाने की कोशिश करिए। रामकृपाल यादव ने कहा कि सरकार इन सभी चीजों पर विचार कर रही है। लेकिन तेजस्वी यादव इसपर अपनी राजनीतिक रोटी ना सेकें। आप नेता प्रतिपक्ष हैं और यह सभी जिम्मेदारी है कि वो एक अच्छे माहौल के साथ आए हैं ताकि बच्चे अच्चे माहौल में पढ़ सकें और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ सकें।
बता दें कि खान ग्लोबल कोचिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक फैसल खान उर्फ ‘खान सर’ पर उनके प्रतिद्वंद्वी शिक्षक रौशन आनंद ने सोमवार को अपने भाई प्रिंस यादव की कथित हत्या करवाने का गंभीर आरोप लगाया। प्रिंस यादव की हाल ही में नेपाल के विराटनगर में मौत हो गई थी। रौशन आनंद ने यह आरोप उस समय लगाया, जब वह इसी महीने खान सर के एक कोचिंग सेंटर में हुई तोड़फोड़ के मामले में अदालत से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए।
पटना में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में आनंद ने कहा कि पटना पुलिस ने खान सर की झूठी शिकायत के आधार पर मुझे गिरफ्तार किया था। जब मैं जेल में था, तब मेरे भाई की हत्या करवा दी गई। मुझे प्रिंस के लिए न्याय चाहिए। रौशन आनंद ने यह भी कहा कि जेल में उनकी भी हत्या करवाने की कोशिश की गई थी लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें बचाया था।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play