गुरुग्राम पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। इन सभी को अब कानूनी प्रक्रिया के तहत वापस उनके देश (डिपोर्ट) किया जाएगा। राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गुरुग्राम पुलिस अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने इन 13 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। ये सभी बिना विजा के अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे और यहां गुरुग्राम के अलग-अलग इलाकों से रह रहे थे।
गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-39 को शहर में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस उपायुक्त (अपराध) हितेश यादव के नेतृत्व में टीम ने मौके पर जाकर जांच की गई।
पुलिस टीम ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न निर्माणाधीन साइटों और झुग्गियों में छापेमारी की। इस दौरान वहां रह रहे संदिग्ध लोगों के दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस टी को 13 ऐसे लोग मिले, जो बांग्लादेशी मूल के थे। पुलिस को जांच में इनके पास से बांग्लादेश की नागरिकता के दस्तावेज बरामद हुए हैं।
पकड़े गए इन बांग्लादेशी घुसपैठियों ने गुरुग्राम पुलिस की पूछताछ में ये खुलासा किया कि वे कालियागंज बॉर्डर के रास्ते एक बांग्लादेशी एजेंट की मदद से अवैध रूप से भारत की सीमा में घुसे थे। भारत आने के बाद वे गुरुग्राम में मजदूर का भेष बनाकर रह रहे थे ताकि किसी को भी उन पर शक न हो।
गुरुग्राम पुलिस ने साफ किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय हैं। पुलिस झुग्गी-झोपड़ियां,कच्ची कॉलोनियां, किराये के मकानों और पीजी, औद्योगिक क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में अवैध रूप से भारत में रह रहे लोगों की तलाश में जुटी है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play