वाहन निर्माता सिट्रॉएन की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्द ही eC3X को लॉन्च किया जा सकता है …और पढ़ें
सिट्रॉएन eC3X इलेक्ट्रिक कार भारत में जल्द होगी लॉन्च
सोशल मीडिया पर जारी हुआ गाड़ी का पहला टीजर
नए फीचर्स और अपडेटेड डिजाइन के साथ आएगी eC3X
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में सिट्रॉएन की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इलेक्ट्रिक कार के तौर पर Citroen eC3X को भी लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसके पहले सोशल मीडिया पर टीजर को जारी किया गया है। टीजर में किस तरह की जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
सिट्रॉएन की ओर से भारतीय बाजार में Citroen eC3X को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इसके लॉन्च से पहले सोशल मीडिया पर टीजर को जारी किया गया है।
सोशल मीडिया पर जिस टीजर को जारी किया गया है, उसमें गाड़ी के रियर की झलक को दिखाया गया है। जिसमें गाड़ी की टेल लाइट वाइपर और रूफ स्पॉयलर को देखा जा सकता है। इसके साथ ही इसको नए नीले रंग में ऑफर किया जा सकता है। इसके साथ ही टीजर में eC3X को लिखा गया है, जिससे यह साफ हो गया है कि इस गाड़ी के X वर्जन को अब लॉन्च किया जाएगा।
निर्माता ने इसकी जानकारी नहीं दी है कि इसको कब तक लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन उम्मीद है कि इसे भारतीय बाजार में अगले कुछ दिनों में ही बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जा सकता है।
सिट्रॉएन की ओर से अभी भी इस गाड़ी को ऑफर किया जाता है लेकिन अब इसके X वर्जन के साथ इसे अपडेट कर लॉन्च किया जा रहा है। जिसमें कई नए फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है।
निर्माता की ओर से इस गाड़ी के एक्स वर्जन में कई नए फीचर्स को दिया जा सकता है। जिसमें एलईडी हेडलाइट, कनेक्टिड डीआरएल, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, टीपीएमएस, छह एयरबैग, पुश बटन स्टार्ट, की-लैस एंट्री को इसमें जोड़ा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- क्या वाकई 500KM से ज्यादा चलती है Mahindra XEV 9e? सामने आया रेंज का असली सच