आधार नामांकन और अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट सौ फीसदी करें: डीएम – Live Hindustan

डीएम कविता मीना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित सभागर कक्ष में जिला स्तरीय आधार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने नामांकन और अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट सौ फीसदी करने के निर्देश दिए। डीएम कविता मीना ने कहा कि पांच साल तक के बच्चों का आंगनबाड़ी और टीकाकरण केंद्रों पर कैंप लगाकर नए आधार बनवाने का कार्य किया जाए। स्कूलों में शिविर लगाकर फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटो अपडेट कराए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी-स्कूलों में कोई काम लंबित न रहे, हाईस्कूलों में सीएससी सेंटर, कस्तूरबा बालिका विद्यालय में आधार अपडेट सेंटर खोले जाए। उन्होंने कहा कि हर हाल में आधार केंद्रों को एक्टिव रखा जाए।

बाल विकास और शिक्षा विभाग की नॉन-एक्टिव आधार किट तुरंत सक्रिय करें।डीएम ने कहा कि 18 साल से अधिक वाले जिन वयस्कों का आधार नहीं बना, उनके लिए जिला स्तर पर अलग सेंटर बनाए जाए। आधार कार्ड से संबंधित किसी भी समस्या के लिए नागरिक 1947 पर कॉल कर सकते है, इसका भी प्रचार प्रसार किया जाए। इसके लिए तहसीलों में फ्लैक्स, स्टैंडी लगाकर प्रचार करें। आधार अब अनिवार्य दस्तावेज है, 5 साल और 15 साल पर बायोमेट्रिक अपडेट न होने से बच्चे योजनाओं से वंचित हो जाएंगे। इसलिए यह कार्य शत प्रतिशत करें।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News