सुगौली: सहयोग शिविर का ग्रामीणों ने किया बहिष्कार – Live Hindustan

सुगौली, निसं। उत्तरी छपरा बहास पंचायत अंतर्गत कैथवलिया गांव में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर का ग्रामीणों ने बहिष्कार कर दिया। पंचायत सरकार भवन के निर्माण स्थल को लेकर नाराज ग्रामीणों ने पूर्व से बने पंचायत भवन पर बहिष्कार का पोस्टर लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। उत्तरी मनसिंघा, दक्षिणी मनसिंघा तथा उत्तरी छपराबहास पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया था।

शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर नाराजगी व्यक्त की और शिविर का बहिष्कार कर दिया। इस बाबत पवन कुमार चौरसिया, पूर्व सरपंच संजय पाण्डेय, संजय साह, लालबाबु सहनी, विनेश चौरसिया, जयकमल सहनी, अनील साह, भुलेन सहनी, रिता देवी, सिन्धु देवी, रिपु देवी, सुगांधी देवी, पानमती देवी, लालसा देवी आदि ग्रामीणों का आरोप था कि पंचायत में कभी आमसभा आयोजित नहीं की जाती है।

तथा विकास योजनाओं का चयन और स्वीकृति मनमाने ढंग से किया जाता है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि एक सोची-समझी साजिश के तहत पंचायत सरकार भवन को प्रस्तावित स्थल से हटाकर दुसरे गांव में निर्माण कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया। विरोध की सूचना मिलने पर अन्य पंचायतों में सहयोग शिविर संपन्न कराने के बाद करीब तीन बजे बीडीओ नूतन किरण, सीओ कुंदन कुमार, थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर मामले को शांत कराया।

सहयोग शिविर का बहिष्कार होने का नतीजा यह रहा कि बिना किसी शिकायत किए ग्रामीण वापस लौट गए। बीडीओ नूतन किरण ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आगामी 21 जून को पंचायत की आमसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी ग्रामीण अपनी बात रख सकेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि पंचायत सरकार भवन का निर्माण आमसभा में प्रस्तावित एवं सर्वसम्मति से तय स्थल पर ही कराया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News