कसबा, एक संवाददाता। कसबा थाना क्षेत्र के सब्दलपुर पंचायत अंतर्गत डंगराह गांव में मंगलवार अहले सुबह अपराधियों ने निर्माणाधीन मकान में सो रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक तौर पर हत्या के पीछे जमीन विवाद को कारण माना जा रहा है। मृतक की पहचान काठपुल निवासी मो. कयूम के 31 वर्षीय पुत्र मो. शाहजहां के रूप में हुई है। घटना मंगलवार तड़के करीब तीन बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हथियारबंद अपराधी निर्माणाधीन मकान में घुसे और सो रहे शाहजहां के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता मो.कयूम ने बताया कि 18 कट्ठा जमीन को लेकर कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाली रात वह अपने पुत्र के साथ नए बन रहे मकान में सोए थे।
उन्होंने बताया कि वह छत पर सो रहे थे, जबकि शाहजहां नीचे कमरे में था। रात करीब तीन बजे टीन के गेट से आवाज आने पर उनकी नींद खुली। नीचे पहुंचने पर देखा कि शाहजहां खून से लथपथ पड़ा हुआ है। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कसबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से चार खाली कारतूस बरामद किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। कसबा थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन ने बताया कि फिंगरप्रिंट एवं बैलिस्टिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शाहजहां की हत्या के बाद पूरे सब्दलपुर क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक की मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
-बोली एसपी :
——–
-कसबा थाना को सूचना मिली कि कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा शाहजहाँ (उम्र 31 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक अपने पिता के साथ अपने निर्माणाधीन घर में सोये हुए थे। उनके पिताजी की टीन का दरवाजा हटने से आँख खुली ,जिसके बाद वो अपने बेटे को मृत अवस्था में पाये। परिजनों द्वारा जमीन संबंधित विवाद को लेकर यह घटना को अंजाम दिये जाने के बात बताई गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। कसबा थाना द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
-स्वीटी सहरावत, एसपी, पूर्णिया।
——
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play