कोचिंग पढ़ाने वाले सरकारी शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा ई
सीतामढ़ी। सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के कोचिंग और निजी ट्यूशन से जुड़े रहने पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। अब सरकारी शिक्षक यदि विद्यालय परिसर या किसी अन्य स्थान पर संचालित कोचिंग, निजी ट्यूशन अथवा व्यवसायिक शिक्षण संस्थानों में पढ़ाते पाए गए तो उनके खिलाफ विभागीय नियमों के तहत कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने जिले के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्रधान शिक्षकों, विद्यालय अध्यापकों, विशिष्ट शिक्षकों एवं नियोजित शिक्षकों को निर्देश जारी किया है। उन्होंने जारी आदेश में निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बिहार के निर्देश का हवाला देते हुए कहा गया है कि सरकारी शिक्षकों का निजी कोचिंग या ट्यूशन संस्थानों में शिक्षण कार्य से जुड़ना सेवा शर्तों और आचार संहिता का उल्लंघन है। ऐसे मामलों से सरकारी विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित होती है और छात्रों के हितों पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। इसलिए इस प्रकार की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्णय लिया गया है.
डीईओ ने सभी बीईओ व डीपीओ को भी निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सतत निगरानी रखें। यदि कोई शिक्षक कोचिंग या निजी ट्यूशन में संलिप्त पाया जाता है तो उसकी सूचना तत्काल जिला कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए, ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। शिक्षा विभाग के इस निर्देश के बाद जिले में कोचिंग संचालन अथवा निजी ट्यूशन से जुड़े सरकारी शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। विभाग का मानना है कि सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों का पूरा समय और ध्यान विद्यालयी गतिविधियों पर केंद्रित होना चाहिए.
‘ ‘ सरकारी शिक्षकों को बच्चों के बेहतर शैक्षणिक विकास और विद्यालयी व्यवस्था को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसी भी शिक्षक का निजी कोचिंग, ट्यूशन या व्यवसायिक शिक्षण संस्थानों में पढ़ाना सेवा नियमों के विरुद्ध है। ऐसे मामलों में किसी प्रकार की ढ़िलाई नहीं बरती जाएगी। यदि कोई शिक्षक संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभागीय प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी
डीईओ, सीतामढ़ी
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play