रेट 2025 में पार्ट टाइम पीएचडी चयन का परिणाम घोषित – Live Hindustan

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सत्र 2025-26 के लिए पार्ट टाइम पीएचडी प्रवेश का परिणाम जारी कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थी 19 जून से 23 जून तक प्रवेश पोर्टल पर जाकर अपनी फीस जमा कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के शोध अध्यादेश के नियमों के तहत संबंधित विभागों की विभागीय अनुसंधान समिति द्वारा आवेदकों की स्क्रीनिंग के बाद की गई संस्तुतियों तथा कुलपति के अनुमोदन के बाद आज शोध एवं विकास प्रकोष्ठ द्वारा कुल 28 चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। यह परिणाम प्रवेश पोर्टल dduguadmission.in पर देखे जा सकते हैं। यह जानकारी प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने दी।

बताया कि चयनित अभ्यर्थी 19 जून से अपनी फीस ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। विभागवार चयनित अभ्यर्थियों की संख्या पर गौर करें तो राजनीति विज्ञान और हिंदी विभाग में 4-4 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसके अलावा समाजशास्त्र विभाग में 3 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। वनस्पति विज्ञान, रक्षा अध्ययन और जंतु विज्ञान विभागों में 2-2 अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुशंसा की गई है, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स में 1 अभ्यर्थी का चयन हुआ है। इसके अतिरिक्त, मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास विभाग में 2 तथा भूगोल विभाग में 1 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। शिक्षा संकाय के तहत शिक्षा शास्त्र में 2 और शारीरिक शिक्षा विभाग में 2 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। व्यवसाय प्रशासन में 1 तथा विधि विभाग में 2 अभ्यर्थी प्रवेश के लिए चुने गए हैं।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News