अनियमितता की जांच करेगी तीन सदस्यीय टीम – Live Hindustan

केकराही, हिंदुस्तान संवाद। राबर्ट्सगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत अरंगी के विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं तथा ग्रामीणों की शिकायत का मामला प्रशासनिक गलियारों तक पहुंचते ही जिलाधिकारी चर्चित गोंड ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित करते हुए जाँच के निर्देश दिए हैं। ऐसे में अब पंचायत में हुए विकास कार्यों की परत-दर-परत जांच होगी। इसके बाद यह साफ हो जाएगा कि जनता के पैसे से वास्तव में विकास हुआ या फिर कागजों पर ही योजनाओं का महल खड़ा किया गया।बताते चलें कि ग्राम पंचायत अरंगी निवासी अशोक कुमार ने शपथ पत्र के साथ की गई शिकायत ने पंचायत प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
शिकायत में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं, सरकारी धन के दुरुपयोग, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में गड़बड़ियों के आरोप लगाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी चर्चित गोंड ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम के तहत तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। जाँच समिति में जिला कार्यक्रम अधिकारी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता तथा जिला लेखा परीक्षा अधिकारी के माध्यम से नामित लेखा परीक्षक को शामिल किया गया है। जांच टीम को शिकायत के प्रत्येक बिंदु की स्थलीय, तकनीकी और अभिलेखीय जांच कर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News