विद्यापीठ के विभागाध्यक्ष पर लगा आर्थिक शोषण का आरोप – Hindustan Hindi News

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। काशी विद्यापीठ के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष पर मातहत शिक्षकों के आर्थिक शोषण और धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। विभाग में वर्षों से कार्यरत सहायक अध्यापकों ने विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए राजभवन, मुख्यमंत्री, कुलपति और पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। प्रकरण की जांच सिगरा पुलिस को सौंपी गई है। शिकायत करने वाले सहायक अध्यापकों में से अभिषेक मिश्रा ने बताया कि 18 अक्तूबर को विभागाध्यक्ष ने एटीएम घर छूट जाने की बात कहकर सिगरा स्थित एक ज्वेलरी शॉप पर 85 हजार रुपये का भुगतान कराया। विभागाध्यक्ष ने इससे पहले भी बच्चों की फीस, वाहन परमिट और छोटे-मोटे कामों के लिए सहायक अध्यापक से हजारों रुपये का भुगतान कराया।
भुक्तभोगी ने बताया कि ऐसा उन्होंने कई अन्य शिक्षकों के साथ भी किया। आरोप है कि विभागाध्यक्ष ने रुपये वापस मांगने पर फर्जी जांच और मुकदमे में फंसाने की धमकियां भी दीं। परेशान शिक्षकों ने राजभवन और मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत भेजने के साथ ही कुलपति से भी मिलकर शिकायत की। शिक्षकों ने पुलिस आयुक्त से भी मिलकर मामले की शिकायत की। मामले की जांच सिगरा पुलिस कर रही है। दूसरी तरफ, विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष कुमार ने आरोपों से इनकार किया। उनका कहना है कि उनके विरोधी शिक्षकों को बरगला कर उनके खिलाफ शिकायत करा रहे हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
शॉर्ट बायो : अभिषेक त्रिपाठी पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़े हैं। वाराणसी संस्करण के लिए वह शिक्षा जगत और राजनीतिक दल में कांग्रेस बीट कवर करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
अभिषेक त्रिपाठी वाराणसी में इससे पहले भी विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। शिक्षा और राजनीतिक बीट के रिपोर्टर के तौर पर 2021 से इन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। लगभग पांच वर्ष से इस भूमिका में इन्होंने विशिष्ट अभियान, असर और ऑफबीट खबरें भी शामिल हैं।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से की। यहां पहले डेस्क और फिर रिपोर्टिंग में काम किया। रिपोर्टिंग में मेडिकल, रेलवे और अपराध जैसी बीट पर कााम किया। यहां से 2011 में हिन्दुस्तान वाराणसी की सेवाएं शुरू की। अगले छह वर्ष तक प्रशासन और क्राइम रिपोर्टिंग में कई प्रतिमान स्थापित किए। 2016 में दैनिक भास्कर भोपाल से जुड़े और यहां लोकल रिपोर्टिंग से इतर डिजिटल और देश-दुनिया की खबरों की समझ विकसित की। 2020 तक दैनिक जागरण के अलावा विभिन्न डिजिटल और प्रिंट माध्यमों से जुड़े रहने के बाद 2021 में दोबारा हिन्दुस्तान वाराणसी में शिक्षा बीट पर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम शुरू किया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
12वीं तक विज्ञान, इसके बाद राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ने अभिषेक को जीवन की सभी धाराओं का अनुभव दिया। इसका असर पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग, लेखन और प्रस्तुतिकरण पर दिखा। अभिषेक राजनीतिक, सांस्कृतिक और मानवीय एंगल वाली खबरों के लेखन में सिद्धहस्त हैं। प्रशासन और अपराध जगत की खबरों पर भी इनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वाराणसी की भौगोलिक समझ और बड़ा सामाजिक दायरा भी इनकी रिपोर्टिंग में काफी मददगार साबित होता रहा है। 2013 से राजनीतिक, प्रशासनिक और विकास के मोर्चे पर बदलते बनारस के हर पहलू को इन्होंने गहराई से समझा और प्रस्तुत किया है। संप्रति शिक्षा जगत में प्री-प्राइमरी से लेकर आईआईटी की तकनीकी दक्षता वाली खबरों को भी लिख सकने में यह सक्षम रिपोर्टर हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
अभिषेक फिल्म, ट्रेंड्स, यूथ और लाइफस्टाइल विषयों पर भी बेहतरीन पकड़ रखते हैं। सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के लिए भी वह प्रसिद्ध हैं। बीते वर्षों में अपने अखबार के लिए इन्होंने कई विशेष कवरेज, इंटरव्यू, सीरीज प्लान किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता में विश्वसनीयता और नयापन जरूरी है। इसके साथ ही खबरों का लेखन और प्रस्तुतीकरण सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। मुद्दों की समझ और उनकी सटीक प्रस्तुति पाठक को समाचार पर ठहरने और बाद में उसकी चर्चा करने पर विवश करती है।
विशेषज्ञता
प्रशासनिक और राजनीतिक कवरेज
अपराध और मानवीय एंगल के समाचारों में सिद्धहस्तता
फिल्म स्टार, साहित्यकार और राजनीतिज्ञों के विशेष साक्षात्कार
शिक्षा, धर्म संस्कृति और ऑफबीट खबरें
डेस्क पर खबरों का संपादन और पेजमेकिंग
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News