आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को योग सप्ताह के दूसरे दिन विभिन्न स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया तथा। योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में योगासन प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, आयुष विषयक भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार प्रदान करती है। योग सप्ताह के माध्यम से जन-जन तक योग का संदेश पहुंचाया जा रहा है, जिससे अधिकाधिक लोग योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवन शैली अपना सकें。
आजमगढ़। आयुर्वेदिक यूनानी विभाग ने 33 योग प्रशिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। वे जनपद के सभी ब्लाकों में लोगों को योग का प्रशिक्षण देंगे। गांव की आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को योग के संबंध में जानकारी देंगे। इनमें महिला योग प्रशिक्षक भी हैं। प्रशिक्षक जनपद के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर मंगलवार से शनिवार तक लोगों को योग का प्रशिक्षण देंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play