भास्कर संवाददाता | हरदा
जिले में 17 से 26 जून तक नशा मुक्त भारत सप्ताह मनाया जाएगा। सामाजिक एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के समन्वय से विभिन्न विभागों द्वारा “नशा मुक्त भारत अभियान, विकसित भारत की पहचान’ थीम पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। उप संचालक कमलेश सिंह ने बताया स्कूल-कॉलेजों में सेमिनार, समूह चर्चा, शपथ ग्रहण और रैलियां निकाली जाएंगी।
स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य शिविर लगाएगा और नशा छोड़ चुके लोगों की प्रेरक कहानियां साझा करेगा। वहीं महिला एवं बाल विकास, पंचायत, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा नेहरू युवा केंद्र मानव श्रृंखला, मैराथन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पोस्टर अभियान और ओपन माइक जैसी गतिविधियों से लोगों को नशामुक्ति का संदेश देंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.