लड़ाई झगड़े के बाद घर में घुसकर गैंगरेप… न्याय नहीं मिला तो जान देने को टंकी पर चढ़ी महिला – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के हरदोई में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 28 साल की एक महिला आवास विकास कॉलोनी स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई और आत्महत्या करने की धमकी देने लगी. करीब तीन घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग उसे समझाने में जुटे रहे. महिला का आरोप है कि उसके साथ हुई गंभीर वारदात के बाद भी उसे न्याय नहीं मिला, जिसके चलते वह यह कदम उठाने पर मजबूर हुई.
पानी की टंकी पर चढ़ गई महिला
हरदोई शहर कोतवाली इलाके में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 28 साल की एक महिला आवास विकास कॉलोनी स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई और आत्महत्या करने की धमकी देने लगी. महिला के मुताबिक 10 फरवरी को उसके बच्चों का हरपालपुर कस्बे के रहने वाले राशिद और आमिर के बच्चों से विवाद हुआ था. इसी बात को लेकर वह आरोपियों के घर उलाहना देने गई थी. महिला के कथित आरोपों के अनुसार, इसके दो दिन बाद, 12 फरवरी को, जब उसका पति घर से बाहर गया हुआ था, तब राशिद और आमिर ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. 
उसका कहना है कि घटना के बाद उसने हरपालपुर पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई के बजाय पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया. पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और उल्टा शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत उसका और विपक्ष की एक महिला का चालान कर दिया गया. महिला का कहना है कि जब वह वापस घर लौटी तो आरोपी पक्ष के लोगों ने उसे धमकाया और डराया-धमकाया. लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर उसे अपने पति और बच्चों के साथ गांव छोड़ना पड़ा और परिवार हरदोई शहर में आकर रहने लगा.
पति को टंकी पर भेजा गया
महिला के पति का कहना है कि उन्होंने तत्कालीन हरपालपुर थाना प्रभारी से लेकर पुलिस अधीक्षक, डीजीपी और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल तक कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. इसी बीच एक ऑडियो भी सामने आया, जिसमें वर्तमान थाना प्रभारी महिला को जांच और कार्रवाई के लिए थाने बुलाने की बात करते सुनाई दे रहे हैं. हालांकि महिला स्थानीय थाने जाने को तैयार नहीं थी और उसका कहना था कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह अपनी जान दे देगी. आखिरकार पुलिस ने महिला के पति और बच्चों को मौके पर बुलाया.
 पति को टंकी पर भेजा गया, जबकि पीछे से पुलिसकर्मी भी ऊपर पहुंच गए. काफी देर तक चली समझाइश और मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया .सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि महिला को सकुशल नीचे उतार लिया गया है और उसके आरोपों व शिकायतों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल महिला के आरोपों ने तत्कालीन पुलिस कार्रवाई पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
‘4 महीने से परेशान हैं, पत्नी के साथ गैंगरेप हुआ’
महिला के पति अनिल यादव ने कहा- बात सर यह है, हम आज 4 महीने से परेशान हैं. लड़ाई हमारी राशिद और अमीर खान से है. इस वजह से मेरी पत्नी टैंक पर चढ़ी थी. उसके साथ बलात्कार हुआ था. थाने गए, थाने में मार पड़ी, कहा गया – कहिए मेरे साथ बलात्कार नहीं हुआ है. तो उसने मार के आगे झूठ कह दिया मेरे साथ बलात्कार नहीं हुआ. उसका वीडियो बनाया गया. उसके बाद में राशिद ने हमसे बात की 151 में चालान कट गया. 
 

 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News