मेरठ/बहसूमा। बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज गांव में मंगलवार को छह वर्षीय मासूम के दिनदहाड़े अपहरण से हड़कंप मच गया। घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कार सवार उठाकर ले गए। वारदात की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने अलर्ट जारी कर कई टीमें तलाश में लगा दी हैं। परिजनों ने अमित नामक युवक को नामजद करते हुए अपहरण का आरोप लगाया है। गांव निवासी गुरुसेवक दुबई में नौकरी करते हैं। उनका छह वर्षीय पुत्र अंगद वीर मंगलवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। परिजनों के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे बच्चा साइकिल चलाकर घर पहुंचा और साइकिल अंदर खड़ी करने के बाद फिर बाहर खेलने निकल गया। कुछ देर बाद जब वह दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। गांव और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस जांच में सबसे अहम कड़ी सीसीटीवी फुटेज बनी है। घटनास्थल के समीप लगे कैमरे में दोपहर 11:32 बजे एक वैगनआर दिखाई दी है। फुटेज में कार के पास अंगद भी नजर आ रहा है। कुछ सेकंड बाद कार हाशिमपुर रोड की ओर जाती दिखाई देती है। पुलिस मान रही है कि बच्चे को इसी वाहन से ले जाया गया। वाहन की पहचान और उसके रूट को ट्रेस करने के लिए आसपास के दर्जनों कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पुलिस को जांच में यह जानकारी भी मिली है कि परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में पुलिस पारिवारिक रंजिश और संपत्ति विवाद को संभावित कारण मानकर जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि बच्चे के अपहरण के पीछे एक से अधिक वजह भी हो सकती हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बच्चे की मां गुरप्रीत कौर और दादी बलविंदर कौर से पुलिस ने अलग-अलग पूछताछ की है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों को भी अलर्ट कर दिया है और सर्विलांस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।
बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। कई टीमें बच्चे की तलाश में लगाई गई हैं। कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिन पर काम किया जा रहा है। प्राथमिकता बच्चे को सकुशल बरामद करना है। – पंकज लवानिया, सीओ मवाना
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
शॉर्ट बायो :
विनय शर्मा बीते 16 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में वेस्ट यूपी में क्राइम बीट संभाल रहे हैं। वह मेरठ में क्राइम टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव :
विनय शर्मा प्रिंट मीडिया में प्रतिष्ठित नाम हैं और पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान की मेरठ यूनिट में बतौर चीफ क्राइम रिपोर्टर कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान में वर्ष 2016 से लगातार कार्यरत हैं और अपराध की बड़ी घटनाओं की कवरेज में मजबूत पकड़ रखते हैं।
कॅरियर का सफर :
विनय शर्मा ने अपना कॅरियर वर्ष 2010 में दैनिक जागरण से शुरू किया। यहीं से उन्होंने पत्रकारिता के बुनियादी सिद्धांतों को समझा। वर्ष 2016 में हिन्दुस्तान मीडिया से जुड़े और वेस्ट यूपी में काम शुरू किया। फिलहाल में वेस्ट यूपी में क्राइम संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
ग्रेजुएशन और मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद दैनिक जागरण में ज्वाइन किया। क्राइम की घटनाओं की कवरेज के साथ ही साफ्ट स्टोरी कवरेज भी कर रहे हैं।
विजन
अपराध और आतंकी घटनाओं की कवरेज में विनय शर्मा को गहरी समझ है। इन्होंने कई बड़े प्रकरण में एक्सक्लूसिव और ब्रेकिंग खबरें दी हैं। साथ ही कई बड़े मामलों में कवरेज भी दी है। विनय शर्मा का लक्ष्य है कि प्रमाणिक तथ्यों के आधार पर पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाई जाए।
विशेषज्ञता
अपराध, एंटी करप्शन, ईओडब्ल्यू, सीआईडी, सीबीआई और एंटी टेररिस्ट स्क्वायड समेत जेल बीट कवरेज।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play