हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के एक गांव में पड़ोसी को जबरन जहर पिलाने का मामला सामने आया है। शहर के प्राइवेट अस्पताल में पीड़ित का इलाज चल रहा है। उधर, पीड़ित की पत्नी ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। उसकी पत्नी ने 4 लोगों के नाम शिकायत मे
घटना के एक दिन पहले सोमवार को दंपती ने फेसबुक पर लाइव आकर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। दंपती ने आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी से जुड़े मामले में पोक्सो एक्ट के तहत थाना केयूके में केस दर्ज है। करीब 2 महीने पहले पुलिस ने केस दर्ज किया था, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।
सोमवार को धमकी दी
इससे परेशान होकर दंपती ने सोमवार शाम 4 बजे तक कार्रवाई नहीं होने पर अपने बेटे-बेटी के साथ सुसाइड करने चेतावनी दी थी, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय से फोन आने पर उसने सुसाइड करने का विचार छोड़ दिया था। आरोप लगाया कि शाम चार बजे के बाद आरोपी पक्ष के लोग फेसबुक पर उसकी पोस्ट के नीचे लगातार मैसेज करके सुसाइड करने के लिए उकसाने लगे।
जबरन पिलाया जहर
उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो कुछ लोग उसके खेत में पहुंच गए। आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और जबरन उसके गले में जहरीला पदार्थ डाल दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। उसने किसी तरह अपनी पत्नी को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पत्नी ने डायल-112 पर कॉल किया और पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया।
चेतावनी के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
पीड़ित ने दावा किया कि परिवार समेत सुसाइड करने की चेतावनी के बावजूद कोई पुलिस अधिकारी उसके पास नहीं पहुंचा। दंपति ने पुलिस पर आरोपी पक्ष के साथ मिलीभगत के आरोप लगाए थे। आरोप लगाया कि शिकायत देने के बाद भी उन्हें लगातार धमकियां मिल रहीं।
दंपती ने शेयर किया सुसाइड नोट
दंपति की ओर से सुसाइड नोट भी सोशल मीडिया पर डाला गया। इसमें कई लोगों के नाम लिखे गए थे। इसमें कुछ पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को भी जिम्मेदार ठहराया गया था। पीड़ित ने अंबाला IG को शिकायत की थी, जिसमें अंबाला पुलिस जांच कर रही है।
गंदी बातें करवाने का आरोप
दंपती ने बेटी के मामले में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पड़ोस की एक महिला उनकी नाबालिग बेटी को अपने घर बुलाती थी। वहां उसे डरा-धमकाकर ऑनलाइन अनजान लोगों के साथ अश्लील और गंदी बातें करवाई जाती थी। इसके बदले में आरोपी उन लोगों से पैसे लेते थे।
बेटी का वीडियो वायरल करने की धमकी
आरोप लगाया कि इस मामले की जानकारी मिली तो आरोपी पक्ष ने उनकी बेटी का अश्लील वीडियो दिखाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। पुलिस में केस दर्ज होने के बाद आरोपी उनसे 40 लाख रुपये में समझौता करने का दबाव बनाने लगे। उसी दिन से आरोपी उनको परेशान कर रहे हैं।
पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज- सुरेंद्र कुमार
उधर, थाना केयूके इंचार्ज सुरेंद्र कुमार के मुताबिक, पुलिस को फेसबुक लाइव आकर सुसाइड करने के मामले की कोई जानकारी नहीं थी। पीड़ित की पत्नी की नई शिकायत प्राप्त हुई है। उस शिकायत पर मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.