—विज्ञापन—
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है, जहां उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें लगाई जा रही हैं और कई सांसदों के फोन बंद होने की चर्चाएं सामने आ रही हैं. उधर, राम मंदिर में कथित चंदा चोरी मामले में एसआईटी ने 2021 से अब तक का पूरा रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है. वहीं, जी7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं के साथ अहम बैठकें कर भरोसे और साझेदारी पर जोर दिया.
तृणमूल कांग्रेस में हुई बगावत के बीच विपक्षी खेमे की एक और पार्टी शिवसेना (यूबीटी) भी एक बड़े संकट का सामना कर रहा है. सूत्रों के अनुसार, पार्टी के नौ लोकसभा सांसदों में से छह से सात सांसद सत्ताधारी शिवसेना में शामिल होने के इच्छुक हैं और राष्ट्रीय राजधानी में डेरा डाले हुए हैं. इस बीच उद्धव ठाकरे कहा है कि जो जाना चाहते हैं, खुशी से जाएं.
देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है. उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और तेजी से आगे बढ़ रहे दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव से उत्तर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले तीन-चार दिन आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. राजस्थान समेत कुछ राज्यों में धूल भरी आंधी चल सकती है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हो सकता है. हालांकि, मौसम के बदले मिजाज से भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान ‘नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर मजबूत करने’ विषय पर आयोजित आउटरीच सत्र में अपने विचार साझा किए. उन्होंने कहा, आज की दुनिया पहले से कहीं अधिक आपस में जुड़ी और एक-दूसरे पर निर्भर हो गई है. ऐसे में यह विषय और भी अहम हो जाता है. लेकिन कोई भी साझेदारी तभी सफल हो सकती है, जब उसकी नींव भरोसे पर टिकी हो.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
वर्षा सिंह News 24 डिजिटल में बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को डिजिटल मीडिया में 6 साल से अधिक का अनुभव है. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमायिक विषयों पर वर्षा की अच्छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीतिक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी लिखती हैं. आप वर्षा सिंह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter), Facebook और LinkedIn पर भी जुड़ सकते हैं. News 24 से पहले वर्षा Jagran New Media, ANI और ETV Bharat (हैदराबाद) में काम कर चुकी हैं. शिकायत और सुझाव के लिए वर्षा सिंह से Versha.Singh@bagconvergence.in पर संपर्क किया जा सकता है.

B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in