ममता बनर्जी सरकार में मंत्री रहे उदयन गुहा गिरफ्तार, CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप – Live Hindustan

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सत्ता जाने के बाद एक-एक करके तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं को पुराने मामलों में गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को पश्चिम बंगाल पुलिस ने कोलकाता के फूलबागान से पूर्व मंत्री उदयन गुहा को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व विधायक को तोलाबाजी (जबरन वसूली) के आरोप में कूचबिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि, अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी है कि उदयन को किस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उदयन के ऊपर आरोप हैं कि उन्होंने सरकारी अस्पताल में बच्चों की एक यूनिट बनवाने के नाम पर बाजार से करोड़ों रुपए जुटाए थे। लेकिन उसके बाद इसमें धांधलेबाजी की। इस मामले में शिकायतकर्ता रूपम साहा ने कहा कि यह कार्रवाई होनी ही चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उदयन ने 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद उदयन ने करीब 20 से 25 करोड़ रुपए इकट्ठे किए थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने 40 से 50 लाख रुपए का ही काम करवाया।

उदयन गुहा के ऊपर वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पिछले साल सितंबर में अपने काफिले के ऊपर हमले का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं उस समय पर तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष ने ममता सरकार के ऊपर आरोप लगाया था कि वह उदयन को बचाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले पर कोई जानकारी नहीं दी है कि पूर्व मंत्री को किस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

तत्कालीन विधानसभा नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया था। उन्होंने उस समय कहा था, “5 अगस्त को उदयन गुहा के निर्देश पर कूचबिहार के खागड़ाबाड़ी क्षेत्र में उनके गुंडों ने मेरी गाड़ी पर हमला किया था। राज्य सरकार और पश्चिम बंगाल पुलिस ने इस घटना को दबाने की कोशिश की। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर एएफआईआर दर्ज कर ली लेकिन उसमें चालाकी से उदयन गुहा का नाम हटा दिया। मैं दोषियों को आसानी से बचने नहीं दूंगा।”

इस मामले को लेकर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। शुभेंदु ने पुलिस के ऊपर इस मामले में उदयन को बचाने का आरोप लगाया था। इसके बाद हाई कोर्ट ने पुलिस को स्पष्ट करने के लिए कहा था कि दोनों एफआईआर में क्या अंतर है। क्या अधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई गई थी। इस मामले में आईजीपी को 10 सिंतबर तक हलफनामा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था।

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News