किसान महाकुंभ में किसानों ने समस्याओं को रखा – Live Hindustan

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के किसान महाकुंभ के तीसरे दिन बुधवार को आयोजित पंचायत में किसानों की समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि ट्रेड डील में किसानों की अनदेखी हुई तो देशभर में आंदोलन किया जाएगा। बुधवार को आयोजित किसान पंचायत में राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश, जिले, ब्लॉक पदाधिकारियों सहित लाखों की संख्या में किसान उपस्थित रहे। गुरुवार को आखरी दिन सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि 22 तारीख को अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल ट्रेड डील की वार्ता के लिए भारत आ रहा है। वार्ता में देश के किसानों के मुद्दे पर बात नहीं होती है तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
उससे पहले सरकार को पत्र के माध्यम से किसानों की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। सरकार किसानों की समस्याओं को दूर करे। अमेरिका भारत के किसानों का भविष्य तय नहीं कर सकता है। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत ने आंदोलन खड़ा किया जिसके आगे सरकार झुकीं। महाराष्ट्र महासचिव रूपाली पाटिल ने कहा कि संगठन को मजबूत करना है। सरकार के खिलाफ आवाज को बुलंद करना है। हरिद्वार जिला आपदा से पीड़ित होता है। किसान मुआवजे के लिए धक्के खाता है। किसान क्रेडिट कार्ड पर एक प्रतिशत ब्याज देता है। बिजली का बिल माफ नहीं होता। सरकारें आंदोलन से ही सुनती हैं। जब जब आंदोलन हुआ किसानों को उनका अधिकार मिला। स्मार्ट मीटर का मुद्दा बहुत बड़ा है। इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल सिंह मलिक, उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य, बलराम नंबरदार, राष्ट्रीय महासचिव राजबीर सिंह जादोन, जम्मू कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष विनोद कोतवाल, कविता चौधरी, बबली सिंह, गढ़वाल अध्यक्ष संजय चौधरी, सूबा सिंह ढिल्लों, प्रेम सिंह आदि हजारों किसान उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News