अमरोहा में भीड़ बनी 'जज'! साले-बहनोई को पेड़ पर लटकाकर पीटा, 3 आरोपी हिरासत में – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में कानून को हाथ में लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गजरौला थाना क्षेत्र के शीशों वाली गांव में ग्रामीणों ने चोरी के शक में दो युवकों को पकड़ लिया. दोनों को पहले बेरहमी से पीटा गया और फिर पेड़ से बांधकर लटका दिया. इतना ही नहीं, पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया.
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने तीन ग्रामीणों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
यह भी पढ़ें: अमरोहा में बड़ा हादसा: हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ सुन रहे श्रद्धालुओं पर पलटा बेकाबू डंपर, बच्चे समेत 3 की मौत
घटना ने एक बार फिर भीड़ द्वारा कानून अपने हाथ में लेने की प्रवृत्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ग्रामीणों ने बिना पुलिस को सूचना दिए खुद ही दोनों युवकों को सजा देना शुरू कर दिया.
रात में गांव से गुजर रहे थे साले-बहनोई
जानकारी के मुताबिक, घटना 15-16 तारीख की रात की है. पास के गांव बुड्ढों वाली निवासी दीपक और उसका बहनोई कालू शीशों वाली गांव से होकर गुजर रहे थे. इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने उन्हें रोक लिया.
ग्रामीणों ने दोनों पर चोरी का शक जताया और उन्हें पेड़ से बांधकर मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद दोनों को पेड़ से लटका दिया गया. पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों पक्ष पहले से एक-दूसरे को जानते थे. इसके बावजूद उनके साथ मारपीट की गई. ग्रामीणों का दावा था कि दोनों चोरी करने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि पुलिस इस दावे की भी गहराई से जांच कर रही है.
तीन आरोपी हिरासत में, बाकी की तलाश जारी
वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में उन्होंने चोरी के शक में दोनों युवकों को पेड़ से बांधकर मारपीट करने की बात स्वीकार की है.
हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान महिपाल, चरण सिंह और नंदराम के रूप में हुई है. पुलिस अब इस घटना में शामिल बाकी तीन फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.
देखें वीडियो…
पीड़ित साले-बहनोई की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
एएसपी ने क्या कहा?
अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा अखिलेश भदौरिया ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया था. जांच में सामने आया कि 15-16 तारीख की रात दीपक और उसका बहनोई कालू, जो बुड्ढों वाली गांव के रहने वाले हैं, वे शीशों वाली गांव से गुजर रहे थे.
उन्होंने बताया कि गांव के छह लोगों ने दोनों को पेड़ से बांधकर उनके साथ मारपीट की. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों पक्ष पहले से परिचित थे. आरोपियों का कहना था कि दोनों चोरी का प्रयास कर रहे थे, लेकिन इस दावे की भी विस्तृत जांच की जा रही है.
एएसपी ने बताया कि छह आरोपियों में से महिपाल, चरण सिंह और नंदराम को हिरासत में ले लिया गया है. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News