45 दिन बाद बदलेगी इस मायावी ग्रह की चाल, इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ – Live Hindustan

Rahu Rashifal 2026 Rahu gochar, राहु राशिफल : राहु एक मायावी ग्रह है। राहु की चाल समय-समय पर बदलती रहती है। इस समय राहु कुंभ राशि में विराजे हुए हैं। इस समय राहु शतभिषा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही राहु अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। इस समय राहु स्वयं के नक्षत्र में बैठे हुए हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस बार राहु का नक्षत्र परिवर्तन मंगल के नक्षत्र में होने जा रहा है। अगस्त के महीने में राहु धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं और साल के अंत तक इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं। धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं। ऐसे में आइए पंडित जी से जानते हैं राहु के नक्षत्र गोचर करने से किन राशियों को लाभ हो सकता है-

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, राहु के धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करने से सूक्ष्म अंगारक योग बनेगा। राहु के मंगल के नक्षत्र में जाने से इंडायरेक्ट तरीके से अंगारक योग का निर्माण होगा। राहु छाया ग्रह है और जब मंगल के साथ संयोग करता है तो अंगारक योग बनाता है। यह बहुत अच्छा फल देने वाला नहीं होगा। ये संयोग आक्रामक स्थिति पैदा कर सकता है। लोगों की मानसिक स्थिति को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा। लेकिन कुछ राशि के जातकों को फायदा भी हो सकता है। आइए जानते हैं-

मेष राशि के जातकों को मंगल के नक्षत्र में राहु के प्रवेश करने से मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। मेष राशि के जातकों आपको राहु के इस नक्षत्र गोचर से आमदनी में वृद्धि देखने को मिलेगी। लेकिन शारीरिक तौर पर कुछ परेशानी होने के संकेत हैं।

कन्या राशि के जातकों को मंगल के नक्षत्र में राहु के प्रवेश करने से लाभ कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कन्या राशि के जातकों आप शत्रुओं को प्रभावित करते हुए दिखेंगे। खराब स्थिति में भी आप आगे बढ़ते हुए दिख रहे हैं।

धनु राशि के जातकों को मंगल के नक्षत्र में राहु के प्रवेश करने से लाभ मिल सकता है। आपका पराक्रम बढ़ेगा। इसके साथ ही व्यवसायिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News