Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 जून 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – AajTak

Feedback
G7 शिखर सम्मेलन 2026 फ्रांस के एवियन शहर में जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को समिट से इतर जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ द्विपक्षीय बैठक कर रणनीतिक और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की. वहीं, मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को शांत, संयमित और जबरदस्त नेता बताया. दूसरी ओर, इस अहम बैठक से पहले दिन में अमेरिका ने यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड के नाम से ‘इंडो’ शब्द हटाकर उसे फिर से उसका पुराना नाम यूएस पैसिफिक कमांड दिया है. पढ़ें बुधवार शाम की बड़ी खबरें.
‘मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त…मैं उनके जैसा नहीं’, पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप

फ्रांस के शहर एवियन में आयोजित जी सेवन समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. विश्व नेताओं के साथ वर्किंग लंच के दौरान ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘शांत, संयमित और जबरदस्त’ नेता बताया. डोनाल्ड ट्रंप ने खुद की तुलना पीएम मोदी से करते हुए कहा कि वे उनके जैसे नहीं हैं.
जी-7 समिट: PM मोदी ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फ्रांस के एवियन में आयोजित G सेवन शिखर सम्मेलन के इतर जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से द्विपक्षीय बैठक की. दोनों नेताओं ने भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी, वेस्ट एशिया की स्थिति, रूस-यूक्रेन संघर्ष और अन्य वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की. यह इस वर्ष दोनों नेताओं की दूसरी द्विपक्षीय बैठक रही.
‘QUAD की ताबूत में आखिरी कील…’, US ने सैन्य कमांड से INDO शब्द हटाया तो भड़के थरूर
US इंडो-पैसिफिक कमांड आधिकारिक तौर पर अब अपने पुराने नाम US पैसिफिक कमांड से जाना जाएगा. साथ ही यूएस कमांड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भारत का गलत नक्शा भी दिखाया है. इसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया है. अमेरिका के इस कदम पर भारत में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने नाराजगी जताई. 
टेम्बा बावुमा को मिला ये बड़ा सम्मान, भारत की स्टार खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना को TIME की 100 सबसे प्रभावशाली खेल हस्तियों की सूची में शामिल किया गया है. इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाने वाली वह एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं. क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए यह सम्मान दिया गया. इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा भी शामिल हैं.
नौसेना का मेगा शक्ति प्रदर्शन: 21 जून को एक साथ कमीशन होंगे 3 वॉरशिप

भारतीय नौसेना को जल्द ही तीन स्वदेशी युद्धपोतों की बड़ी सौगात मिलने वाली है. आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस अग्रय और आईएनएस संशोधक एक साथ नौसेना में शामिल होंगे. 21 जून को कोलकाता में संभावित समारोह के दौरान इनकी कमीशनिंग हो सकती है. ये युद्धपोत स्टील्थ क्षमता, तटीय सुरक्षा और समुद्री सर्वेक्षण में नौसेना की ताकत बढ़ाएंगे.
38 रन की तूफानी पारी, लेकिन फिर वही गलती, वैभव सूर्यवंशी की कमजोरी आई सामने

टीम इंडिया ए और अफ़ग़ानिस्तान A के बीच दांबुला में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज़ मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी फिर चर्चा में रहे. युवा बल्लेबाज़ ने आक्रामक अंदाज़ में 38 रन बनाए, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके. फरीदून दाऊदजई की शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलने के प्रयास में वैभव सूर्यवंशी का कैच खालिद तानीवाल ने लपक लिया.  
उद्धव की सेना फिर गई टूट, 6 बागी सांसदों ने शिंदे को माना नेता, लोकसभा स्पीकर को सौंपी चिट्ठी

शिवसेना (UBT) के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसदों ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर अलग अपना गुट बनाने का फैसला किया है. शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर कहा कि उन्हें अलग समूह माना जाए. ये सांसद संजय जाधव, संजय देशमुख, नागेश पाटिल अष्टिकर, ओमराजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे और संजय दीना पाटिल हैं.
बेटी संग पहली बार रियलिटी शो में उतरेंगे रवि किशन, रिश्ते पर लगेगा दांव! कौन है रीवा किशन?

भोजपुरी स्टार और सांसद रवि किशन अपनी बेटी रीवा किशन के साथ पहली बार रियलिटी शो ‘अलायंस इंडिया’ में नजर आएंगे. इस शो में दोनों के रिश्ते, भरोसे और गेम प्लान की असली परीक्षा होगी, जिसके लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. अलायंस इंडिया प्राइम वीडियो का नया हाई-वोल्टेज रियलिटी शो है, जिसे एक्टर कुणाल खेमू होस्ट करेंगे.
तिलक-प्रियांश का बल्ला गरजा, न‍िशांत सिंधु की फिरकी चली, अफगानों को रौंद फाइनल में पहुंची इंडिया A

दांबुला में खेले गए करो या मरो मुकाबले में बुधवार को इंडिया A ने अफगानिस्तान A को 101 रन से हराकर त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में जगह बना ली. तिलक वर्मा, प्रियांश आर्य और कुमार कुशाग्र की अर्धशतकीय पारियों से भारत ने 319 रन बनाए. जवाब में निशांत सिंधु की घातक गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान की टीम 218 रन पर सिमट गई.
अन्नामलाई अगले महीने लॉन्च करेंगे राजनीतिक पार्टी, नेताओं की कार्यकाल सीमा भी करेंगे तय

तमिलनाडु के पूर्व बीजेपी नेता के अन्नामलाई ने संकेत दिया है कि उनकी ‘वी द लीडर्स’ मुहिम जुलाई में राजनीतिक दल का रूप ले सकती है. अन्नामलाई ने नेताओं के लिए कार्यकाल सीमा तय करने और नए चेहरों को मौका देने की बात कही. उन्होंने इस अभियान के तहत 50 लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है, जिनमें अब तक 18 लाख लोग शामिल हो चुके हैं.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News