सितारगंज, संवाददाता। सेंट्रल जेल सितारगंज में बंद एक सिद्धदोष बंदी पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बंदी की तहरीर पर पुलिस ने चार बंदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे गंभीर रूप से घायल करने के साथ जेल अधिकारियों को भी धमकी दी। जेल में बंद बंदी वाजिद अली उर्फ बबलू ने पुलिस को भेजी तहरीर में बताया कि तीन जून को वह नहाने के बाद अहाते में गया था। आरोप है कि बंदी राविश उसे बहाने से पानी की टंकी के पास ले गया, जहां पहले से मौजूद देवेंद्र सिंह उर्फ बाऊ, मानवदीप उर्फ मानव और गौरव उर्फ गोपाल ने उसे घेर लिया। चारों ने उसे लात-घूसों और हाथ में पहने कड़े से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। आरोपी देवेंद्र ने पानी की टंकी का लोहे का वॉल्व उखाड़कर उसके सिर पर दे मारा। इससे लहूलुहान होकर वह वहीं बेहोश हो गया। जेल प्रशासन ने आनन-फानन में उसे जेल अस्पताल पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। वहां उसके सिर में छह टांके आए। घटना के बाद सुरक्षा के लिहाज से जेल प्रशासन ने पीड़ित वाजिद को दूसरे अहाते में शिफ्ट कर दिया है।
वर्जन
घटना की जानकारी आईजी कारागार को दे दी गई है। जेल प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए घायल बंदी का उपचार कराया है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अनुराग मलिक, वरिष्ठ जेल अधीक्षक, सेंट्रल जेल सितारगंज
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play