महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद ने दिया धरना – Live Hindustan

जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। राजद के राज्यव्यापी आह्वान पर बुधवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यहां समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं केन्द्र व राज्य सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना का आयोजन किया गया था।

धरना स्थल पर जहानाबाद के सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव और स्थानीय विधायक राहुल कुमार ने कहा कि बिहार की वर्तमान डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। सूबे में महंगाई आसमान छू रही है। नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। बिना घूस-रिश्वत के ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक कोई काम नहीं हो रहा है। धरना में सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और प्रशासनिक तानाशाही को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया।

नेताओं ने सूबे और केंद्र की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह सिर्फ किसी एक इलाके की बात नहीं है, यह एक राष्ट्रव्यापी आक्रोश है। नीट पेपर लीक और सीबीएसई परीक्षा विवादों पर बोलते हुए नेताओं ने कहा कि जिस तरह से परीक्षाओं में घोटाले हो रहे हैं, उससे साफ है कि सरकार देश के बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखने में पूरी तरह नाकाम है।

धरना को बतौर मुख्य अतिथि सह प्रभारी डॉ अनवर आलम, सह प्रभारी पूर्व विधायक रेखा पासवान ने संबोधित किया। इस मौके पर महेश ठाकुर, परमहंस राय, सोनू राधे,आभा रानी, संजय यादव, धर्मपाल यादव, शशिरंजन, बैकुण्ठ यादव, छोटू यादव, कामेश्वर सिंह, अरविंद चन्द्रवंशी सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। फोटो- 17 जून जेहाना- 12 कैप्शन- शहर स्थित डीएम ऑफिस के समीप बुधवार को धरना प्रदर्शन करते जहानाबाद विधायक राहुल शर्मा एवं अन्य राजद नेता।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News