झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को रेलवे चिकित्सालय, झांसी के ऑडिटोरियम में टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया गया। 100 दिनी विशेष अभियान में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसके प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रोत्साहित करना था। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा ने बताया कि अभियान का मुख्य लक्ष्य टीबी के छिपे हुए मामलों की पहचान करना, टीबी से होने वाली मृत्यु दर को कम करना तथा नए संक्रमणों की रोकथाम के प्रयासों को गति प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से इस बीमारी को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है तथा भारत को टीबी मुक्त बनाने के राष्ट्रीय संकल्प को साकार किया जा सकता है।ांगोष्ठी में फिजिशियन डॉ. गौरव श्रीवास्तव ने टीबी रोग के लक्षणों, जांच एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी, शाम के समय हल्का बुखार, वजन में कमी अथवा लगातार कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दें तो उसे तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जाकर टीबी की जांच करानी चाहिए। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि टीबी एक संक्रामक रोग है, जिसकी रोकथाम के लिए मास्क का प्रयोग, स्वच्छता का पालन तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार आवश्यक है। इस दौरान नवीन श्रीवास्तव, गीता चौधरी, सलमा, आई. जेड. खान, अनीता पास्कल, दिव्या, जेंसी मैथ्यू सहित अन्य मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play