मतदाता जागरुकता को डिजिटल क्रियेटर मीट 27 जून को – Live Hindustan

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मतदाता जागरुकता और लोकतांत्रिक सहभागिता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के कार्यालय की ओर से राज्य स्तरीय डिजिटल क्रियेटर मीट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की थीम डिजिटल वोटर्स फोर एन इनफोर्मड डेमोक्रेसी निर्धारित की गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय का डिजिटल क्रिएटर मीट 2026 कार्यक्रम एक विशेष पहल है। इसके जरिए झारखंड के ऐसे डिजिटल क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, ब्लॉगर, वीडियो ब्लॉगर और स्टोरीटेलर्स को एक साझा मंच प्रदान किया जाएगा, जो डिजिटल माध्यमों के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव और जन-जागरुकता के लिए कार्य कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम सहित निर्वाचन संबंधी प्रमाणिक और सत्यापित जानकारी के प्रसार, भ्रामक सूचनाओं के निराकरण व जागरूक और जिम्मेदार डिजिटल संवाद को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ऑफिसियल वेबसाइट, ऑफिसियल सोशल मीडिया पेज पर गूगल लिंक उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसमें वांछित विवरण भरकर सभी डिजिटल क्रिएटर भाग ले सकेंगे। यह कार्यक्रम 27 जून 2026 को दोपहर तीन बजे से शाम पांचे बजे तक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के कार्यालय, रांची में आयोजित होगा। कार्यक्रम में 80 चयनित प्रतिभागियों को आमंत्रित किया जाएगा। प्रतिभागियों का चयन उनके डिजिटल रीच, प्रमाणिक प्रोफाइल, गुणवत्तापूर्ण कंटेंट व सकारात्मक सामाजिक प्रभाव के आधार पर किया जाएगा। वहीं, अन्य इच्छुक क्रिएटर्स ऑनलाइन माध्यम से भी कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक डिजिटल क्रिएटर्स और कंटेंट क्रिएटर्स से अनुरोध है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर पंजीकरण कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 जून 2026 निर्धारित की गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News