रांची, वरीय संवाददाता। राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर बुधवार को जेबीवीएनएल के निदेशक (वितरण व परियोजना) प्रभात श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लघु उद्योग भारती, झारखंड चैंबर और जेसिया के प्रतिनिधियों ने विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति, वोल्टेज और शिकायत निवारण से जुड़े मुद्दे उठाए।
लघु उद्योग भारती ने रात्रिकालीन विद्युत व्यवस्था की निगरानी के लिए तैनात अतिरिक्त मैनपावर की नियमित मॉनिटरिंग और शिकायतों के त्वरित निष्पादन की मांग की। इस पर प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि बरसात के मौसम में प्रत्येक कार्यपालक अभियंता को एक अतिरिक्त वाहन और तीन अतिरिक्त कर्मी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही सभी औद्योगिक क्षेत्रों में संबंधित एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों द्वारा उद्योगों और उपभोक्ताओं के साथ हर माह बैठक करने का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए जल्द आदेश जारी होगा। उन्होंने बताया कि जहां विद्युत फीडरों की लंबाई अधिक है, वहां उन्हें कम करने का कार्य चल रहा है, जिससे वोल्टेज और आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा।
जेबीवीएनएल ने बिलिंग व्यवस्था में भी प्रगति दर्ज की है। 56 लाख उपभोक्ताओं में पहले जहां 80 प्रतिशत बिलिंग हो रही थी, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 90 प्रतिशत तक पहुंच गया है। बैठक में तुपुदाना औद्योगिक क्षेत्र के विद्युत सब-स्टेशन को मॉडल सब-स्टेशन के रूप में विकसित करने की योजना की जानकारी भी दी गई। विभाग के अनुसार पिछले एक माह में मिली 1500 शिकायतों में से 800 का समाधान किया जा चुका है। वहीं हजारीबाग क्षेत्र की बिजली समस्या पर अधिकारियों ने बताया कि सिंदूर से डेमोटांड़ तक 3300 केवी की दोनों लाइनें चालू कर दी गई हैं, जिससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।
लघु उद्योग भारती के प्रांतीय महामंत्री बिनोद कुमार अग्रवाल ने कहा कि उद्योगों के विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है। लघु उद्योग भारती, झारखंड के प्रांतीय महामंत्री बिनोद कुमार अग्रवाल ने कहा कि उद्योगों को क्वालिटी और क्वांटिटी बिजली उपलब्ध कराना राज्य के औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में अजय भंडारी, एफजेसीसीआई से रोहित पोद्दार व बिनोद तुलस्यान, जेसिया प्रतिनिधि सहित जेबीवीएनएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play