गणित के घुमावदार प्रश्नों ने उलझाया, अधिक लगे समय – Live Hindustan

शहर में 14 केंद्रों पर बुधवार को मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा में आधे से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 13296 में से 6679 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। लिखित परीक्षा में एक बार फिर गणित के सवालों ने घुमाया। पिछली बार की तरह समसामयिकी के प्रश्नों ने भी परेशान किया। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य से मध्यम था। गणित और करंट अफेयर्स के कई प्रश्नों ने उलझाया। कुछ अभ्यर्थियों ने कहा कि ऐसी स्थिति में समय प्रबंधन करना भी चुनौतीपूर्ण रहा।

शहर के रमना रोड स्थित राजकीय कन्या प्लस टू विद्यालय केंद्र पर परीक्षा देकर बाहर निकले खगड़िया के आयूष सिंह ने बताया कि गणित के कई सवाल काफी घुमावदार थे और करंट अफेयर्स ने भी परेशान किया। समय कम पड़ गया। मधेपुरा से आए अंशु कुमार ने बताया कि गणित के सवाल उम्मीद से अधिक कठिन रहे। करंट अफेयर्स में भी हाई लेवल के प्रश्न पूछे गए।

बांका से आई चंदा कुमारी ने बताया कि गया जी आना ही कठिन रहा। भीषण गर्मी के बीच एक हजार से अधिक रुपये खर्च कर परीक्षा देने आईं हूं।

बक्सर के समर सिंह ने बताया कि गणित के कुछ प्रश्नों को हल करने में ज्यादा समय लगे। केंद्र पर सुरक्षा के व्यवस्था बेहद कड़ी रही।

13 हजार 296 में 6715 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे

14 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा शांतिपूर्ण रही। दोनों पालियों मिलाकर 13 हजार 296 परीक्षार्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था थी। लेकिन, 50 फीसदी से अधिक परीक्षार्थी नहीं आए। परीक्षा देने वाले से अधिक अनुपस्थित रहे। दोनों पाली मिलाकर 6715 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। जबकि 6679 ने ही परीक्षा दी। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार पहली पाली में 6648 में से 3274 ने परीक्षा दी। 3372 अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पाली में 6648 में से 3305 ने इम्तेहान दिया और 3343 गैरहाजिर रहे। किसी भी केंद्र से गड़बड़ी या नकलची से पकड़े जाने की सूचना नहीं रही। परीक्षा को लेकर केंद्र से लेकर गया जंक्शन पर भारी भीड़ रही।

मालूम हो कि बुधवार से पहले 14 जून रविवार को भी सिपाही भर्ती की ही परीक्षा हुई थी। उस वक्त भी करीब 49 फीसदी परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News