आरआरएस कार्यालय पर हमला कायरतापूर्ण कृत्य : भाजपा – Live Hindustan

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना को दुखद और कायरतापूर्ण बतलाते हुए झारखंड भाजपा ने राज्य की विधि व्यवस्था पर सवाल उठाया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव सहित अन्य नेताओं ने संघ कार्यालय पहुंचकर मामले का जायजा भी लिया। भाजपा का मानना है कि यह कोई छोटी घटना नहीं है। घटना के पीछे की पूरी साजिश का फर्दाफाश होना आवश्यक है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि यह जघन्य अपराध है। अपराधियों का मनोबल राज्य में बढ़ा हुआ है। करोड़ों की आस्था का केंद्र और राष्ट्रीय सेवाभाव से काम करने वाले संघ कार्यालय पर राजधानी में नाक के नीचे इस प्रकार की घटना बताती है कि अपराधियों को पुलिस प्रशासन का कोई भय नहीं है, वे समानांतर सरकार चला रहे हैं। साहू ने राज्य सरकार एवं प्रशासन से इस मामले में संलिप्त दोषियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा इस घटना के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी है。

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी घटना की सूचना पर निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने रांची एसपी, डीसी एवं डीजीपी से वार्ता कर इस मामले के दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संघ कार्यालय के समीप स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की है। संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने घटना में संलिप्त अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।

आरएसएस के कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला : रघुवर दास

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यह हमला वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण जिहादियों को दी जा रही छूट का नतीजा है। यह हमला केवल आरएसएस के कार्यालय पर हुआ हमला ही नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रवाद पर हमला है। इस हमले में जान माल की बड़ी क्षति हो सकती थी, लेकिन बम के नहीं फटने से बड़ी दुर्घटना टल गई। उन्होंने एसआईटी गठित कर अपराधियों को पकड़ने की मांग की। दास नरे कहा कि राज्य में बंगलादेशी घुसपैठिये तेजी से बढ़ रहे हैं। खासकर बंगाल में भाजपा सरकार के द्वारा खदेड़े जाने पर घुसपैठियों की पनाहगार बन गया है झारखंड।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News