अगले 4 महीने तक इन 4 राशियों को मिलेगी शानदार खबर, गुरु गोचर से होगा महालाभ – Live Hindustan

Rashifal Guru Transit Jupiter, गुरु राशिफल 2026 : गुरु शुभ ग्रह माने जाते हैं। अगर गुरु की स्थिति कुंडली में बेहतरीन तो जीवन में आनंद ही आनंद मिलता है। गुरु भाग्य, संतान, धन और ज्ञान के कारक माने जाते हैं। गुरु इस समय कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं, जो चंद्र देव की राशि मानी जाती है। कर्क राशि गुरु ग्रह की उच्च राशि मानी जाती है। ऐसे में कर्क राशि में गुरु के गोचर करने से हंस राजयोग भी बना हुआ है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, गुरु का कर्क राशि में गोचर 31 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। ऐसे में गुरु के कर्क राशि में गोचर करने से कुछ राशियों के लिए समय बेहद लाभकारी माना जा रहा है। आइए पंडित जी से जानते हैं गुरु का चंद्र की राशि कर्क में गोचर किन राशियों को लाभ दे सकता है-

ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के अनुसार, जिनकी कुंडली में गुरु 6वें, 8वें या 12वें भाव में हैं, उन्हें सेहत और खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना चाहिए। गुरु कर्क राशि में प्रवेश करने के बाद कुछ समय के लिए आर्थिक स्थिरता, सरकारी कल्याण योजनाओं, कृषि और रियल एस्टेट क्षेत्र में सुधार की उम्मीद की संभावना है।

मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु का कर्क राशि में गोचर करना लाभकारी साबित हो सकता है। आपके लिए धन वृद्धि के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपको वाणी से लाभ भी हो सकता है। साल के मध्य में धन की स्थिति में सुधार होगा।

कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का कर्क राशि में गोचर करना फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको जन्म-जन्मान्तर का पुण्य फलेगा। व्यापार, विवाह, संतान, सेहत जैसे मामलों में आपको उन्नति मिलेगी। यह आपके जीवन का स्वर्णिम काल भी साबित हो सकता है।

तुला राशि के जातकों के लिए गुरु का कर्क राशि में गोचर करना शुभ साबित हो सकता है। आप नाम-प्रतिष्ठा कमाएंगे। करियर में प्रमोशन के योग हैं। राजनीति में जाने वालों के लिए समय बेहद शुभ माना जा रहा है। करियर में बड़ा अवसर भी मिल सकता है। व्यापार में विस्तार की संभावना है।

कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु का कर्क राशि में गोचर करना पॉजिटिव साबित हो सकता है। काम्पिटिशन के मामले में आपको विजय मिलेगी। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। मेडिकल और कानून के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। सेहत के मामले में सावधानी बनाए रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News