FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप दुनियाभर के फुटबॉल फैंस के बीच चर्चा में बना हुआ है. टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून को हुई थी और इसकी ओपनिंग सेरेमनी में कई इंटरनेशनल कलाकारों ने हिस्सा लिया. इसी बीच FIFA World Cup 2026 के विज्ञापन (Ad) ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का ध्यान अपनी ओर खींचा.
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस विज्ञापन की जमकर तारीफ की. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि FIFA World Cup का विज्ञापन काफी दिलचस्प है और इसमें इस्तेमाल की गई भाषा उन्हें बेहद पसंद आई. खास तौर पर विज्ञापन की लाइन ‘पूरा इंडिया वॉचेगा’ की उन्होंने जमकर तारीफ की. बिग बी का ये पोस्ट ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस भी इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नहीं, अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में भी इस विज्ञापन का जिक्र किया. उन्होंने लिखा कि टीवी पर बार-बार दिखाया जा रहा ये प्रचार उनके दिमाग में बैठ गया है. मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि ‘पूरा इंडिया वॉचेगा’ वाली लाइन उनकी खोपड़ी में चढ़ गई है. उनके इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इससे साफ है कि ये विज्ञापन दर्शकों पर मजबूत छाप छोड़ने में सफल रहा है.
T 5772 – aahaa haah haa haaaa haa haa ..
FIFA world Cup का AD., जो चलता है .. वाह .. क्या भाषा बनायी है :
POORA INDIA, WATCHEGA !!!
हाह हाह हाह हाह हाह !!!
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 14, 2026
भारत में फुटबॉल का क्रेज लगातार बढ़ रहा है और FIFA World Cup जैसे बड़े टूर्नामेंट को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. ऐसे में टूर्नामेंट के प्रचार के लिए तैयार किया गया ये कैंपेन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. अमिताभ बच्चन जैसे बड़े स्टार की प्रतिक्रिया मिलने के बाद ये विज्ञापन और ज्यादा चर्चा में आ गया है. सोशल मीडिया पर भी लोग इसकी टैगलाइन को लेकर बातें कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. वे मई 2024 से Zee Media समूह के साथ जुड़े हैं. यहां … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED