जमीन अधिग्रहण की समीक्षा करेंगे प्रमंडलीय आयुक्त – Live Hindustan

राज्य में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लिए चल रही भू-अर्जन प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा बुधवार को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई। इस दौरान उन्होंने सभी प्रमंडलीय आयुक्तों को अपने प्रमंडल के भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा करने का निर्देश दिया समीक्षा बैठक में जिलों में संचालित विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रगति, लंबित मामलों, मुआवजा भुगतान तथा अन्य प्रक्रियात्मक पहलुओं का आकलन किया गया। मंत्री डॉ. जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास परियोजनाओं में भूमि उपलब्धता से संबंधित बाधा को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए ताकि परियोजनाओं का कार्य समय पर पूरा हो सके।
उन्होंने कहा कि जहां कुछ भी दिक्कत हो, वहां टीम भावना से काम कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने सभी प्रमंडलीय आयुक्तों को अपने प्रमंडल के भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी जिला भू अर्जन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने कार्यालय में बोर्ड लगाकर परियोजनाओं की सूची और अद्यतन स्थिति लिखें। इससे कार्य को गति मिलेगी। बैठक में सचिव जय सिंह और सीमा त्रिपाठी, अपर सचिव प्रशांत सीएच, निदेशक भू-अर्जन कमलेश कुमार सिंह, सहायक निदेशक सह अपर सचिव आजीव वत्सराज आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News