छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण के तत्वावधान में जिले के विभिन्न शैक्षणिक एवं सुधारात्मक संस्थानों में विशेष विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से आमजन, छात्र-छात्राओं एवं बंदियों को कानून संबंधी अधिकारों, नालसा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा नशा मुक्ति अभियान की जानकारी दी जाएगी।
डीएलएसए से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को कानूनी रूप से जागरूक बनाना तथा उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सचेत करना है। शिविरों में किशोरों और युवाओं को नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध से बचाव, निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल अधिकार सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जाएगी। जिला विधिक जागरूकता समिति का मानना है कि कानूनी जानकारी के अभाव में कई लोग अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं।
ऐसे में इन शिविरों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाकर लोगों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही बंदियों के पुनर्वास और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे। डीएलएसए सचिव ने संबंधित विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं संस्थानों के प्रधानाध्यापकों तथा अधीक्षकों से आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि शिविरों का सफल आयोजन हो सके। उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक ही एक सुरक्षित, नशामुक्त और अपराधमुक्त समाज की आधारशिला होते हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play