थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति समेत चार लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम मनपुरा मखदूमपुर निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 2 फरवरी 2025 को दीपक पुत्र सूरजपाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति दीपक, ससुर सूरजपाल, ननद नीलम तथा रिश्तेदार ऋषिपाल उससे 50 हजार रुपये लाने की मांग करने लगे।
पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर आरोपित उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे। तहरीर में कहा गया है कि 17 जून की रात करीब 1:30 बजे आरोपितों ने रुपये की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसके सिर में चोट आई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद पीड़िता ने थाना भोजपुर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है ।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play