240 ग्राम हेरोइन के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार – Live Hindustan

गहमर, हिन्दुस्तान संवाद। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी मात्रा में 240 ग्राम हेरोइन बरामद की। साथ ही बिहार के तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की कीमत 1.65 करोड़ रुपए है। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक गहमर नंद कुमार तिवारी ने बताया कि उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह चंदेल को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सायर नहर पुलिया के पास एक हेरोइन तस्कर मौजूद है। इसके बाद घेरेबंदी करके उपेंद्र राय पुत्र शिवाजी राय निवासी ग्राम-बहोरनपुर, थाना- शाहपुर, जिला-भोजपुर,आरा, बिहार को पकड़ा गया।
उसके पास से 240 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की कीमत 1.65 करोड़ रुपए हैं। इंस्पेक्टर नंद कुमार तिवारी ने बताया कि अभियुक्त उपेंद्र राय बीते सोमवार की रात्रि अपने साथी मधु मंगल कुमार निवासी ग्राम सिकरहटा कला, जिला भोजपुर, आरा, बिहार के साथ सेवराई में हेरोइन बेचने आया था। लेकिन भागने में सफल रहा था। तभी से पुलिस इसकी तलाश में जुटी थी। पूछताछ में इसने बताया कि ये टीम बनाकर यूपी के कर्मनाशा तटवर्ती इलाकों सहित गाजीपुर जनपद में बिहार के बक्सर,डुमराव,आरा आदि जगहों से हेरोइन लाकर बेचते थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News