ठगी में पेट्रोल पंप कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार – Live Hindustan

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर अपराध सेंट्रल थाना की टीम ने टेलीग्राम पर पार्ट टाइम कमाई का लालच देकर एक महिला से 16.34 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में पंजाब के बठिंडा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरविंद्र सिंह और हेमंत मित्तल के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी गुरविंद्र सिंह बठिंडा स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत है। इसी दौरान उसकी पहचान भूपिंद्र सिंह नामक व्यक्ति से हुई थी, जो अक्सर पेट्रोल पंप पर आता-जाता था। भूपिंद्र ने गुरविंद्र को कार्ड स्वाइप कर नकद राशि उपलब्ध कराने के बदले कमीशन देने का लालच दिया।जांच
में पता चला कि साइबर ठगी से प्राप्त रकम विभिन्न बैंक खातों में पहुंचाई गई थी। गुरविंद्र ने अपने स्तर पर कार्ड स्वाइप कर करीब डेढ़ लाख रुपये नगद निकाले और यह रकम भूपिंद्र सिंह को सौंप दी। बाद में यह राशि हेमंत मित्तल तक पहुंचाई गई। पुलिस इस मामले में भूपिंद्र सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि शहर निवासी एक महिला को वीआरबीओ नामक प्लेटफॉर्म पर होटलों की रेटिंग करने से प्रतिदिन पांच से छह हजार रुपये की कमाई का लालच देकर कुल 16 लाख 34 हजार 521 रुपये की ठगी की गई थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर धोखाधड़ी होने पर लोगों को हेल्पलाइन नंबर-1930 या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवानी चाहिए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News