धनबाद, विशेष संवाददाता। बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में उच्चस्तरीय टीम 19 और 20 जून को बेंगलुरु स्थित आदित्य बिड़ला समूह के वस्त्र उद्योग व औद्योगिक पार्क का भ्रमण करेगी। इस दौरान टीम वस्त्र उद्योगों की कार्यप्रणाली, प्रबंधन व्यवस्था, उत्पादन प्रणाली और रोजगार सृजन मॉडल का अवलोकन करेगी। साथ ही झरिया मास्टर प्लान (जेएमपी) के अंतर्गत बेलगड़िया टाउनशिप में स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप औद्योगिक पहल की संभावनाओं का अध्ययन होगा। प्रतिनिधिमंडल में डीटीओपी संजय कुमार सिंह, महाप्रबंधक (जेएमपी) राजीव चोपड़ा, झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (जेआरडीए) के अधिकारी समेत अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं। बीसीसीएल और जेआरडीए प्रतिनिधिमंडल का दौरा केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी के निर्देशों के अनुरूप हो रहा है।
बेलगड़िया टाउनशिप के निरीक्षण के दौरान कोयला मंत्री ने बीसीसीएल प जेआरडीए के अधिकारियों को आदित्य बिड़ला समूह समेत अन्य प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों के सहयोग से वस्त्र उद्योग स्थापित किए जाने की संभावनाओं का अध्ययन करने, पुनर्वासित व परियोजना-प्रभावित परिवारों के लिए आय व रोजगार सृजन के नए अवसर विकसित करने के लिए पहल करने का निर्देश दिया था। उक्त निर्देशों के अनुपालन में प्रतिनिधिमंडल 19 व 20 जून को बेंगलुरु स्थित आदित्य बिरला वस्त्र उद्योग व संबंधित सुविधाओं का अध्ययन करेगा। इस दौरान उद्योग संचालन, कौशल विकास, उत्पादन प्रक्रियाओं, रोजगार सृजन क्षमता, महिला सशक्तीकरण की संभावना व स्थानीय समुदाय की सहभागिता सहित विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। साथ ही बेलगड़िया टाउनशिप में औद्योगिक इकाई की स्थापना के लिए आधारभूत संरचना, मानव संसाधन उपलब्धता तथा संभावित निवेश संबंधी पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल उद्योग प्रबंधन के साथ विभिन्न तकनीकी व प्रबंधकीय विषयों पर चर्चा के साथ यह समझने का प्रयास करेगा कि वस्त्र उद्योग के सफल मॉडलों को स्थानीय आवश्यकताओं व परिस्थितियों के अनुरूप किस प्रकार विकसित किया जा सकता है। इस पहल का उद्देश्य पुनर्वासित परिवार, विशेषकर महिलाओं एवं युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों को सुदृढ़ करने व सामाजिक-आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना है। अध्ययन भ्रमण से प्राप्त निष्कर्षों व अनुभवों के आधार पर बीसीसीएल व जेआरडीए की ओर से आगे की कार्ययोजना पर विचार किया जाएगा, ताकि बेलगड़िया टाउनशिप में रोजगारोन्मुखी औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने संबंधी संभावनाओं का मूल्यांकन कर निर्णय लिए जा सकें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play