शहर के मोहल्ला बड़ी होली पर आयोजित बैठक में अधिवक्ता परिषद ने हिंदू वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती महाराणा के द्वारा राष्ट्रहित में किए त्याग व बलिदान को याद किया। अधिवक्ताओं ने इस बैठक के दौरान नोएडा में आयोजित अधिवक्ता परिषद के अभ्यास वर्ग की जानकारी देकर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई। बुधवार को बैठक के दौरान डीजीसी क्राइम संजीव सिंह यदुवंशी ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे देश में अनेकों महापुरुष पैदा हुए हैं। जिन्होंने स्वयं के लिए नहीं अपितु राष्ट्र-धर्म की रक्षा के लिए अपने जीवन को कष्ट में डालकर कार्य किया है।
परिषद के जिलाध्यक्ष अरुण माहेश्वरी ने कहा के अधिवक्ता परिषद विधि क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा संगठन है तथा जन सामान्य से जुड़े विभिन्न आयाम पर कार्य कर रहा है। संचालन विश्वनाथ प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान डीजीसी सिविल राजीव वशिष्ठ, पूर्व अध्यक्ष बृजराज सिंह शाक्य, नंदकिशोर पाथरे, राजेंद्र पाल सिंह सोलंकी, सर्वेश गुप्ता, राजीव यादव, शशिकांत पचौरी, रोहित सक्सेना, दिग्विजय सोलंकी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, संजीव मिश्रा, जीतेश कुमार सिंह, बाल मुनी कश्यप, राहुल शर्मा, अजय दीक्षित, अभिषेक सोलंकी, भुवनेश सिंह राघव, राहुल गुप्ता, लालू प्रसाद यादव, मोरपाल शर्मा आदि अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play