दंपति समेत तीन की मौत के मामले में केस दर्ज – Live Hindustan

मैगलगंज क्षेत्र में एनएच 30 पर टोल प्लाजा से मात्र एक किलोमीटर पश्चिम मंगलवार सुबह भोर में हुए कार हादसे में दंपत्ति समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बतादें कि उत्तराखंड यात्रा से लौट रहा सुल्तानपुर जनपद का एक परिवार मैगलगंज क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसे का ऐसा शिकार हुआ कि मृतक के परिजनों समेत सभी नाते रिश्तेदारों के परिवारों में मातम पसर गया। हादसे में सिंचाई विभाग में कार्यरत विपुल सिंह पटेल, उनकी पत्नी वंदना और भांजी अलिख्या की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि दोनों बच्चे और एक अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
सुल्तानपुर शहर के शास्त्रीनगर निवासी विपुल सिंह पटेल अपने परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियों में उत्तराखंड घूमने गए थे। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे वीर का प्रवेश लखनऊ के एक प्रतिष्ठित निजी विद्यालय में कक्षा नौ में तथा बेटी भूमि का कक्षा 11 में दाखिला कराया था। बच्चों के भविष्य को लेकर उनके कई सपने थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। बताया जाता है कि शनिवार को परिवार अपनी निजी कार से लखनऊ पहुंचा, जहां से पत्नी वंदना, दोनों बच्चे, भांजी अलिख्या और अन्य परिजन यात्रा पर निकले थे। वापसी के दौरान मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित नेशनल हाइवे 30 पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी। विपुल सिंह पटेल अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। पिता के निधन के बाद उन्हें सिंचाई विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News