नेपाल में भारतीय कबड्डी टीम का शानदार प्रदर्शन – Live Hindustan

मंडी धनौरा। नेपाल के पोखरा में आयोजित नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया 2026 इंटरनेशनल गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर उपविजेता का खिताब हासिल किया। फाइनल मुकाबले में नेपाल ने 35 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया जबकि भारतीय टीम 34 अंकों के साथ मात्र एक अंक से पीछे रह गई।भारतीय टीम के कोच क्षेत्र के गांव कुमराला बहादुरपुर निवासी नितिन कुमार पुत्र महेंद्र सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन किया। टीम की कप्तान अंशिका पुत्री भूपेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला कटरा रहीं। टीम में नैना पुत्री विजेंद्र कुमार निवासी गांव भूतपूरा, प्रतिका पुत्री भूपेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला कटरा, मोनिया पुत्री भोले कुमार निवासी मोहल्ला चामुंडा, खुशनवी पुत्री रिफाकत निवासी गांव ढ्यौटी, अनम पुत्री महबूब निवासी गांव ढ्यौटी, हिमांशी पुत्री महीपाल निवासी गांव ढ्यौटी शामिल रहीं।
समीक्षा पुत्री दीपक कुमार का भी चयन हुआ था, लेकिन वह प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकीं। प्रतियोगिता में कोच नितिन कुमार ने कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। नेपाल से लौटने पर गजरौला-चांदपुर बाईपास स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी ने खिलाड़ियों और कोच नितिन कुमार को सम्मानित किया। इस दौरान रुद्र कुमार, लाल सिंह सैनी, एडवोकेट प्रशांत त्यागी सभासद, राजीव सैनी, अनु, रवि कुमार, रिफाकत हुसैन, कमल चौधरी आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News