श्रीअन्न को बढ़ावा देने को निशुल्क मिलेंगे बीज – Live Hindustan

श्रीअन्न का उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि विभाग किसानों को निशुल्क श्रीअन्न के बीज देगा। इसके लिए किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया है। बुकिंग कराने वाले किसानों को बीज दिए जाएंगे। जिले को 6495 किसानों को बीज बांटने का लक्ष्य दिया गया है। उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द ने बताया कि जिले में श्रीअन्न की 6495 मिनीकिट का बीज राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर उपलब्ध है। इच्छुक किसान व एफपीओ के सदस्य बुकिंग कर श्रीअन्न का निःशुल्क बीज बुआई के लिए प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में ज्वार के 1500 पैकेट जिसमें हर पैकेट में दो किलोग्राम बीज है।
बाजरा 3375 पैकेट जिसमें हर पैकेट में एक किलोग्राम बीज है। वहीं सांवा के 495 पैकेट मिले हैं। इसमें दो किलोग्राम प्रति पैकेट में है। इसके अलावा कोदो के 300 पैकेट बीज मिले हैं। इसमें प्रत्येक पैकेट में तीन किलोग्राम बीज है। इसी तरह से रागी के 825 पैकेट आए हैं। रागी के पैकेट में तीन किलोग्राम बीज है। उपकृषि निदेशक ने बताया कि श्रीअन्न के सभी बीज उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि श्रीअन्न में वह सभी पोषक तत्व पाये जाते हैं जो सामान्य भोजन में नही होते हैं। रागी कैल्सियम का प्रचुर श्रोत है। श्रीअन्न में मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। श्रीअन्न की फसल को उगाने में अपेक्षाकृत कम लागत लगती है और कम समय में फसल तैयार हो जाती है। बुकिंग विभाग के पोर्टल https://agriculture.up.gov.in पर कर सकते हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News