अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। केंद्र में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में भाजपा महानगर द्वारा विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ने मोदी सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में हुए एतिहासिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सबसे लोकप्रिय और नेता नरेंद्र मोदी सरकार ने पूरे देश में सड़कों का जाल, औद्योगिक विकास, मजबूत विदेश नीति, शिक्षा क्षेत्र में सुधार, महिलाओं के उत्तम जीवन यापन, कृषि क्षेत्र में सुधार, एक जिला एक उत्पाद, धार्मिक स्थलों के विकास के साथ साथ जनता में विश्वास, विकास, जनकल्याण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के अतुलनीय काम किए हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी तरह कृत संकल्पित है। विशिष्ट अतिथि एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राजीव ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष में भाजपा सरकार ने महिलाओं, छात्रों, गरीबों, मंहगाई कम करने और बेरोज़गारी कम के लिए अनेकानेक काम किए हैं। इस अवसर सरकार की उपलब्धियों को लेकर लगाई गई प्रदर्शनी को सभी ने सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष इं राजीव शर्मा ने और संचालन डॉ दिनेश शर्मा ने किया। इस दौरान प्रदेश सुनील पांडेय, डॉ अनिल वार्ष्णेय, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, कार्यक्रम संयोजक विजय विक्रम सिंह, सीपी गुप्ता, पूर्व महापौर शकुन्तला भारती, महामंत्री सुरेश शर्मा, सुभाष सुभानु गुप्ता, गुनीत मित्तल, भोला भारती, महानगर मीडिया प्रभारी एड. निधीश भट्ट, हिम्मत सिंह लोधी, आकाश गुप्ता, पंकज अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, देव अग्रवाल, राधेश्याम सिंह आदि मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play