ऑपरेशन सिंदूर 2.0 शुरू होने वाला है? POJK के हालात और रक्षा सचिव की चिट्टी के बाद सरकार – ABP News

“कर लो तैयारी, ऑपरेशन सिंदूर 2.0 शुरू होने वाला है…” सोशल मीडिया पर कुछ इसी तरह के दावों के साथ एक कथित सरकारी लेटर तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं और देश में एक बड़े सैन्य अभियान की तैयारी चल रही है.
लेकिन क्या सच में ऐसा है?
सरकार की फैक्ट-चेक एजेंसी PIB Fact Check ने इस वायरल दावे की जांच की और पाया कि पूरा मामला फर्जी है. PIB ने साफ कहा है कि सोशल मीडिया पर घूम रहा यह पत्र नकली है. न तो रक्षा सचिव ने ऐसा कोई पत्र जारी किया है और न ही रक्षा मंत्रालय की ओर से “ऑपरेशन सिंदूर 2.0” को लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी किया गया है.
ये भी पढ़ें: India Defence Production: जंग के साजो-सामान पर भारत ने खर्च किया 1.78 लाख करोड़ रुपए, 5 साल में डबल, उड़ेंगे PAK के होश
दरअसल, पत्र को इस तरह तैयार किया गया है कि पहली नजर में यह असली सरकारी दस्तावेज जैसा लगे. यही वजह है कि कई लोग इसे बिना जांचे-परखे शेयर कर रहे हैं. हालांकि PIB ने लोगों को आगाह किया है कि ऐसे भ्रामक दावों से सावधान रहें और किसी भी संवेदनशील जानकारी पर भरोसा करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से उसकी पुष्टि जरूर करें.
अब क्या करें?
सोशल मीडिया पर अक्सर सेना, राष्ट्रीय सुरक्षा और सरकारी नीतियों से जुड़े फर्जी दस्तावेज वायरल होते रहते हैं. ऐसे मामलों में गलत जानकारी तेजी से फैलती है और लोगों के बीच भ्रम पैदा करती है. यही कारण है कि PIB समय-समय पर वायरल दावों की सच्चाई सामने लाता रहता है.

अगर आपको भी कोई संदिग्ध सरकारी पत्र, आदेश या संदेश मिलता है तो उसे आंख मूंदकर फॉरवर्ड न करें. उसकी पुष्टि आधिकारिक प्लेटफॉर्म या PIB Fact Check से जरूर करें.
फैक्ट चेक में दावा गलत पाया गया है और “ऑपरेशन सिंदूर 2.0″ की तैयारी संबंधी वायरल लेटर फर्जी है. रक्षा मंत्रालय ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है.
ये भी पढ़ें: PoK में पाकिस्तान की नई साजिश, 56 मौतों के बाद भी नहीं टूटा आंदोलन, शहबाज-मुनीर ने अब बॉर्डर पर रोके राशन से भरे ट्रक
मयंक प्रताप सिंह एक वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल न्यूज़ प्रोफेशनल हैं, जिनके पास इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 18 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उन्होंने देश के प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ काम करते हुए ब्रेकिंग न्यूज़, पॉलिटिकल कवरेज, ग्राउंड रिपोर्टिंग और डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी के क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाई है. अपने करियर की शुरुआत से ही मयंक ने न्यूज़रूम की बदलती जरूरतों के अनुरूप टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों पर कंटेंट डेवलपमेंट और न्यूज़ मैनेजमेंट में विशेषज्ञता हासिल की. उन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप में लंबे समय तक कार्य करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख खबरों, विशेष श्रृंखलाओं और डिजिटल न्यूज़ पैकेजिंग पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके बाद उन्होंने GNT (Good News Today) में इनपुट लीड के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़रूम ऑपरेशन, स्टोरी प्लानिंग, रिपोर्टर कोऑर्डिनेशन और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल की जिम्मेदारियाँ संभालीं. ज़ी न्यूज़ में रहते हुए उन्होंने मल्टी-प्लेटफॉर्म न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल एंगल स्टोरीज़ और स्पेशल प्रोजेक्ट्स पर काम किया. IBN7 (वर्तमान News18 India) में इनपुट टीम का हिस्सा रहते हुए मयंक ने पॉलिटिकल, सोशल और नेशनल इश्यूज़ पर कई महत्वपूर्ण कवरेज को लीड किया. वर्तमान में मयंक सिंह ABP News में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहाँ वे डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए कंटेंट स्ट्रेटेजी, ब्रेकिंग न्यूज़ मैनेजमेंट, एक्सप्लेनेर और इन-डेप्थ वेब कॉपीज़ पर विशेष ध्यान देते हैं. वे SEO-फ्रेंडली न्यूज़ लेखन, डेटा-ड्रिवन स्टोरीज़, ग्राउंड-आधारित रिपोर्टिंग और रियल-टाइम डिजिटल पब्लिशिंग में दक्ष हैं. मयंक की पत्रकारिता का फोकस राजनीति, चुनाव, सामाजिक मुद्दे, पब्लिक पॉलिसी और ग्राउंड रियलिटी आधारित रिपोर्टिंग रहा है. वे न्यूज़रूम में स्पीड, एक्युरेसी और एनालिटिकल अप्रोच के लिए जाने जाते हैं. उनका उद्देश्य डिजिटल युग में पाठकों को विश्वसनीय, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उपलब्ध कराना है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News